पटना (ब्यूरो)।लंगर टोली स्थित भारत माता मंदिर में सुबह से ही आलय भक्तिमय हो गया। दुबे क्लिनिक के निदेशक डॉॅ। सुनील कुमार दुबे की ओर से पूजा-अर्चना एवं भंडारा का आयोजन किया गया। आयोजन समितियों के सदस्यों ने बताया कि तकरीबन 25 हजार से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किए। इसे पूर्व डॉ। सुनील व उनकी पत्नी उषा दुबे ने भारत माता मंदिर में मंत्रोच्चारण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंदिर परिसर में कोलकाता के कीर्तन मंडलियों द्वारा देर रात तक भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।