पटना ब्‍यूरो। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सेंट्रल सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पटना की ओपीडी परिसर में एक जनसचेतना अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का नेतृत्व चिकित्सा निदेशक डॉ। अशोक कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ्य रहना हम सभी की जरूरत है और सभी लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की एक समान उपलब्धता होनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य के महत्व एवं इससे जुड़ी समस्याओं के निदान के प्रयास के बारे में बताया गया।