- पाटलिपुत्र अशोक होटल में रुकेंगे कोरोनावायरस के संदिग्ध मरीज

PATNA : कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार अलर्ट है। विदेशों से आने वाले बिहार के लोगों के लिए थ्री स्टार होटल में रखने का निर्णय लिया है। आयकर चौराहा स्थित पाटलिपुत्र अशोक होटल में क्वारंटाइन सेंटर बनाया जाएगा। कोरोना के संदिग्ध मरीजों को 14 दिनों तक रखा जाएगा।

दो बार लिए जाएंगे ब्लड सैंपल

अधिकारियों का कहना है कि पटना एयरपोर्ट और अन्य जगहों से आए कोरोना के संदेहास्पद मरीजों को पाटलिपुत्र अशोक में बन रहे क्वारंटाइन सेंटर में 14 दिनों तक रखा जाएगा। इस दौरान मरीज का 2 बार ब्लड सैंपल लिया जाएगा। पॉजिटिव आने पर उसे पीएमसीएच सहित शहर के अन्य अस्पतालों में बने आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा। निगेटिव रिपोर्ट आने पर मरीज को घर भेजा दिया जाएगा।

आज से होगी शुरुआत

राज्य स्वास्थ्य समिति के अधिकारियों का कहना है कि संदिग्ध मरीजों के को क्वारंटाइन सेंटर में मंगलवार से शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। सेंटर पर डॉक्टरों और नर्सो की पूरी टीम मरीजों पर 24 घंटे निगरानी रखेगी।

वर्जन।

कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज को होटल पाटलिपुत्र अशोक होटल के क्वारंटाइन सेंटर में रखा जाएगा।

- रागनी मिश्रा, स्टेट सर्विलांस ऑफिसर, राज्य स्वास्थ्य समिति