-सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए रेलवे ने उठाया कदम

-कैमरे लगने के बाद संदिग्ध की पहचान में होगी आसानी

-50

रिकग्निशन कैमरे लगाए जाएंगे

पटना जंक्शन की सुरक्षा के लिए।

PATNA: पटना जंक्शन की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए रेलवे की ओर से लगातार कवायद की जा रही है। संदिग्ध लोगों की पहचान के लिए जंक्शन पर हाईटेक फेस रिकग्निशन कैमरे लगाए जाएंगे। ये उच्च क्वालिटी के होते हैं जो दूर से ही किसी के फेस की पहचान कर लेते हैं। इन कैमरों के लग जाने के बाद अपराधियों का पटना जंक्शन से बचकर निकल पाना मुश्किल होगा। इसकी मॉनिटरिंग पहले से लगे 117 कैमरे वाले कंट्रोल रूम से होगी। जहां पर आरपीएफ की पूरी निगरानी रहेगी।

-पुख्ता होगा सुरक्षा व्यवस्था

पटना जंक्शन के अधिकारियों की माने तो स्टेशन परिसर में कुल 117 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। जो अच्छे तरीके से कार्य भी कर रहे हैं। मगर फेस रिकग्निशन कैमरे लगने के बाद जंक्शन पर संदिग्ध व्यक्तियों को पहचाना और आसान हो जाएगा। पटना जंक्शन पर 50 फेस रिकॉग्रिशन कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा पटना जंक्शन परिसर में भी लगाए जाएंगे।

-यात्रियों की संख्या गिनने में होगा मददगार

रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि अगर एक चेहरा किसी प्वाइंट से निकल कर जाता है और फिर दूसरी जगह पर जाते ही कैमरा बताएगा कि एक ही व्यक्ति दो जगहों पर देखा जा चुका है। इससे यात्रियों की संख्या का पता करने में आसानी होगी। इससे क्राइम कंट्रोल करने में सुविधा होगी। इसके अलावा दैनिक यात्रियों की संख्या की सटीक जानकारी भी कैमरे के माध्यम से मिल जाएगी। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि इस साल जून-जुलाई तक जंक्शन पर लगवा दिए जाएंगे।

क्या होगा फायदा

1-कोई भी संदिग्ध व्यक्ति जंक्शन परिसर में प्रवेश करेगा तो कैमरे की मदद से पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

2- फुट फॉल्स की संख्या भी आसानी से काउंट हो जाएगी। जिससे यात्रियों की संख्या का अंदाजा भी लगाया जा सकता है।

3- दैनिक यात्रियों की पहचान आसानी से होगी।

4- अपराध की संख्या में होगी कमी।

वर्जन

सुरक्षा के मद्देनजर पटना जंक्शन पर फेस रिकग्निशन कैमरे लगाए जाएंगे। इससे संदिग्ध की पहचान करने में आसानी होगी।

-डॉ। नीलेश कुमार, स्टेशन डायरेक्टर, पटना जंक्शन