पटना (ब्यूरो)। राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में इस बार भी भव्य गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन होगा। इस राजकीय समारोह की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि ने गुरुवार को डीएम डा। चंद्रशेखर ङ्क्षसह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक मानवजीत ङ्क्षसह ढिल्लों समेत अन्य अधिकारियों के साथ तैयारियों का जायजा लिया। आयुक्त ने कहा कि गणतंत्र दिवस के मुख्य राजकीय समारोह का भव्य आयोजन होगा। इस अवसर पर उत्कृष्ट भीड़ प्रबंधन, सु²ढ़ विधि-व्यवस्था तथा सुचारू यातायात प्रबंधन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अचूक सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी पदाधिकारियों को सजग, सतर्क एवं सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है।

यातायात प्रबंधन और विधि-व्यवस्था की करें फुलप्रूफ व्यवस्था

नगर आयुक्त अनिमेश कुमार पराशर, उप विकास आयुक्त तनय सुलतानिया, ट्रैफिक एसपी अनिल कुमार व अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ आयुक्त ने कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया। बैरिकेङ्क्षडग, बैठने की व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था, झांकियों का प्रदर्शन, दर्शक दीर्घा का निर्माण, परेड, पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा, अग्निशमन की व्यवस्था, यातायात प्रबंधन समेत हर ङ्क्षबदु पर उन्होंने अधिकारियों से फीडबैक लिया और उन्हें निर्देशित किया।

चार जोन में बांटा गया है गांधी मैदान को

प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि प्रशासनिक तैयारी के ²ष्टिकोण से गांधी मैदान को चार जोन में बांटा गया है। प्रत्येक जोन के लिए अपर जिला दंडाधिकारी स्तर के पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। संबंधित विभागों के अधिकारियों को उन्होंने आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अपने आवंटित क्षेत्र में सभी तैयारियों को ससमय कराने को कहा। उन्होंने कहा कि विधि-व्यवस्था संधारण के ²ष्टिकोण से पूरे मैदान को आवश्यकतानुसार सेक्टर एवं सब-सेक्टर में विभाजित किया जाएगा। महिला बल, लाठी बल एवं अन्य पुलिस बल भी ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे।

झांकियों में दिखेगी महिला सशक्तीकरण की झलक

आयुक्त ने कहा कि समारोह के दौरान 12 विभागों की झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी। इसमें सरकार के विकासात्मक एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं, महिला सशक्तीकरण तथा समाज सुधार अभियान को उत्कृष्ट ढंग से दिखाया जाएगा। झांकियों का अंतिम पूर्वाभ्यास 24 जनवरी को किया जाएगा। भीड़ पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। गांधी मैदान के सभी प्रवेश द्वारों, परिसर के अंदर तथा बाहर सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी रहेगी। इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक मध्य, आयुक्त के सचिव धीरेन्द्र कुमार झा, सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, पटना प्रमंडल, पटना, अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था हेमंत कुमार, अपर समाहर्ता सामान्य अमिताभ सिन्हा एवं अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।