पटना (ब्यूरो)। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी मैदान में राज्यपाल फागू चौहान गुरुवार की सुबह 9.00 बजे आन बान शान के साथ झंडोत्तोलन करेंगे। 38 स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे और 58 स्थानों पर तैनात 111 दंडाधिकारी के साथ महिला बल, लाठी बल एवं अन्य पुलिस बल सुबह से ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। जिलाधिकारी डॉ। चंद्रशेखर ङ्क्षसह ने बुधवार की शाम गांधी मैदान एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दो साल बाद गणतंत्र दिवस समारोह में आम जनता को गांधी मैदान में प्रवेश मिलेगा। आम जनता का प्रवेश गांधी मैदान के गेट नंबर 4, 6 एवं 7 से प्रवेश शत-प्रतिशत फ्रिङ्क्षस्कग के उपरांत मिलेगी। झोला एवं पि_ू बैग लेकर जाने वालों को प्रवेश नहीं मिलेगा। गांधी मैदान की साफ-सफाई, बैरिकेङ्क्षडग, बैठने की व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, विद्युत व्यवस्था, परेड एवं पूर्वाभ्यास, पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा, अग्निशमन की व्यवस्था, ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था, झांकियों का प्रदर्शन, विधि-व्यवस्था सहित सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है। समारोह की समाप्ति के बाद सभी गेट से बाहर निकलने की व्यवस्था रहेगी।


गेट नौ दस से मिलेगा आमंत्रित अतिथियों को प्रवेश
गेट संख्या दस से विशिष्ट व्यक्तियों को प्रवेश मिलेगा। गेट संख्या नौ और दस से केवल आमंत्रित अतिथि को प्रवेश मिलेगा। मीडिया का प्रवेश गेट संख्या नौ से होगा। सभी आमंत्रित अतिथि को 8.30 बजे तक गांधी मैदान में निर्धारित स्थान पर बैठ जाना है।

गांधी मैदान के आसपास के भवन जगमग
पटना स्मार्ट सिटी गणतंत्र दिवस को लेकर गांधी मैदान एवं आसपास के भवनों को तिरंगे की रोशनी से देशभक्ति के रंग में जगमग कर दिया है। श्री कृष्ण मेमोरियल हाल, उद्योग भवन, प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय, गोलघर, गांधी संग्रहालय और सुभाष पार्क, गांधी मैदान थाना, श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र आकर्षण के केंद्र बन गए हैं। गांधी मैदान के अंदर एवं सड़कों पर लाइटें अपनी तरफ आकर्षित कर रही है।


गांधी मैदान में मिनट टू मिनट
8.45 बजे : विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री का आगमन
8.47 बजे : महामहिम राज्यपाल का आगम, पुलिस महानिदेशक, प्रमंडलीय आयुक्त एवं बिहार-झारखंड सब एरिया दानापुर के कमांडर द्वारा स्वागत एवं मंच तक आगवानी।
8.51 बजे : राष्ट्रीय सलामी
8.52 बजे : राज्यपाल द्वारा कमांडर के साथ परेड का निरीक्षण
8.59 बजे : राज्यपाल का मंच पर आगमन
9.00 बजे : राज्यपाल द्वारा झंडोत्तोलन
9.02 बजे : मार्च पास्ट प्रारंभ
9.19 बजे : राज्यपाल द्वारा नगद पुरस्कार एवं शौर्य -प्रशंसापत्र का वितरण
9.35 बजे : राज्यपाल का अभिभाषण
9.47 बजे : परेड का समापन
9.47 बजे : झांकियों का प्रदर्शन
10.21 बजे : राष्ट्रीय धुन एवं राज्यपाल राजभवन के लिए प्रस्थान
10.22 बजे : मुख्यमंत्री अपने आवास के लिए प्रस्थान