पटना(ब्यूरो)। सेवानिवृत्त हो चुके छह आईएएस अधिकारियों की आवक के साथ ही एक सप्ताह में प्रशांत किशोर (पीके) के अभियान से सेवानिवृत्त 12 आईपीएस अधिकारी जुड़ गए हैं। ये सभी बिहार के मूल निवासी हैं और देश के विभिन्न राज्यों में पुलिस सेवा में बड़े पदों पर रहे हैं। हालांकि, परोक्ष रूप से ये पीके से पहले से जुड़े थे, लेकिन अब इनकी भागीदारी प्रत्यक्ष होगी। पटना की पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित जन सुराज के मुख्यालय में रविवार को आयोजित मिलन समारोह में इन सभी ने इस अभियान को आगे बढ़ाने व नए दौर के अनुकल समाज को गढऩे की प्रतिबद्धता जताई। स्वतंत्रता सेनानी और गांधीवादी नेता लक्ष्मण देव ङ्क्षसह ने सभी सेवानिवृत अधिकारियों को शाल ओढ़ाकर और बुके देकर जन सुराज परिवार में शामिल कराया। मुजफ्फरपुर के रहने वाले लक्ष्मण देव ङ्क्षसह जन सुराज अभियान में प्रशांत किशोर के साथ शुरुआत से जुड़े हैं।

जन सुराज को बढ़ाएंगे आगे
पुलिस अधिकारी के रूप में पारी का समापन कर चुके जितेंद्र मिश्रा, संत कुमार पासवान, केबी ङ्क्षसह, उमेश ङ्क्षसह, अनिल ङ्क्षसह, शिव कुमार झा, अशोक कुमार ङ्क्षसह, राकेश कुमार मिश्रा, सीपी किरण, मो। रहमान मोमिन, शंकर झा और दिलीप मिश्रा अब पीके के जन सुराज को आगे बढ़ाएंगे। इन सभी का कहना है कि पीके के सोच व सिद्धांत से भविष्य का समाज गढ़ा जा सकता है। देश के अग्रणी राज्यों में सम्मिलित होने के लिए बिहार को अभी बहुत कुछ करना होगा, जो सहज व सरल राजनीति से ही संभव है। अभी कुटिल राजनीति हो रही, जो केवल पार्टियों व प्रतिनिधियों के लाभ वाली है। जनहित के मुद्दों पर समाज को मुखर होना होगा, तभी सार्थक बदलाव संभव होगा।

भितिहरवा से शुरू हुई थी पदयात्रा
प्रशांत किशोर पिछले वर्ष दो अक्टूबर यानी गांधी जयंती से बिहार में जन सुराज अभियान का संचालन कर रहे। जिलों की पदयात्रा के दौरान वे जन सुराज को राजनीतिक दल बनाने के संदर्भ में समर्थकों व सहयोगियों की राय भी जान रहे। गांधी की कर्मभूमि भितिहरवा से शुरू हुई उनकी पदयात्रा के समय से ही छत्तीसगढ़ में डीजीपी रहे संत कुमार पासवान व बिहार में डीजी के पद से सेवानिवृत्त राकेश कुमार मिश्रा उनके साथ जुड़े हुए हैं। अब वे घोषित तौर पर अभियान के सहभागी बन गए हैं। बाकी लोग भी जन सुराज अभियान से काफी प्रभावित हैं और परिवर्तन की कड़ी में इसे एक पहल मान रहे.उल्लेखनीय है कि दो मई को सेवानिवृत्त हो चुके छह आइएएस अधिकारी जन सुराज से जुड़ चुके हैं। वे अजय कुमार द्विवेदी, अरङ्क्षवद ङ्क्षसह, ललन यादव, तुलसी हाजरा, सुरेश शर्मा और गोपाल नारायण ङ्क्षसह हैं। वे सभी बिहार में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।