पटना ब्यूरो। तालियों की गड़गड़ाहट और सीटी का शोर गुरुवार को जेडी वीमेंस कॉलेज को गूंजेमान कर रहा था। एकल क्लासिकल नृत्य और समूह फोक नृत्य के माध्यम से पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों की छात्राओं के नृत्य पर उनके साथी उत्साह में लगातार तालियां बजाकर उनका उत्साह वर्द्धन के साथ जोश भर रहे थे। मौका था पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की ओर से चल रहे अंतर महाविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2024 के तहत एकल एवं समूह नृत्य का। इस आयोजन में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के 16 टीमों ने हिस्सा लिया। एकल क्लासिकल नृत्य में राजकीय डिग्री काॅलेज राजगीर के आस्था कुमारी को प्रथम स्थान, ओरिएंटल कॉलेज पटना सिटी के निधि और बीएस कॉलेज दानापुर की रिशु राज को संयुक्त रूप से द्वितीय एवं एएन कॉलेज पटना की श्रेया व कॉलेज ऑफ कामर्स एंड आटर्स एंड साइंस की अभिलाषा को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। समूह फोक नृत्य में रामकृष्ण द्वारिका कॉलेज की टीम को प्रथम स्थान, टीपीएस कॉलेज पटना एवं नालंदा कॉलेज बिहारशरीफ की टीम को संयुक्त रूप से द्वितीय तथा एएन कॉलेज पटना एवं जेडी वीमेंस कॉलेज पटना की टीम को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

पीपीयू जल्द तैयार करेगा अपना बैंड
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कुलपति प्रो। आरके सिंह ने छात्राओं का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि आप दूसरों से नहीं खुद से प्रतिस्पर्द्धा करें। शिक्षक भी अपने विद्यार्थियों को सक्षम बनाएं। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की ओर से जल्द ही अपना बैंड बनाएगा। इसकी जिम्मेवारी पीजी संगीत विभागाध्यक्ष प्रो। रीता दास को दी गई है। कहा कि विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक टीम भी अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए दूसरे विश्वविद्यालय में भी जाएगी। इसका पूरा खर्च विश्वविद्यालय वहन करेगा। उन्होंने प्रतियोगिता में टीम नहीं भेजने पर नाराजगी जाहिर करते हुए छात्र कल्याण डीन प्रो। एके नाग को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन कॉलेजों के टीम नहीं आएं है, उनसे कारणपृच्छा करें। विवि की ओर से उन पर आवश्यक कार्रवाई होगी। कहा कि छात्रों के प्रतिभा को कोई नहीं रोक सकता है। उन्हें आवश्यक मंच मिलना ही चाहिए। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो। आरके सिंह, डीन प्रो। एके नाग, प्राचार्या प्रो। मीरा कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संचालन संगीत विभागाध्यक्ष प्रो। रीता दास ने, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डा। निधि ने की। विवि की ओर से प्रो। सीमा शर्मा व प्रो। प्रीति रेखरेख में जुटी रही। कार्यक्रम में कॉलेज के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो। रेखा मिश्रा, प्रो। ब्रजवाला शाह, आइक्यूएससी समन्वयक प्रो। मालिनी वर्मा भी थीं।