पटना ब्यूरो। अंतरराष्ट्रीय इस्सयोग समाज के तत्त्वावधान में स्थानीय गोला रोड स्थित एमएसएमबी इस्सयोग-भवन में रविवार को 'शक्तिपात-दीक्षा' का कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था की अध्यक्ष एवं ब्रह्म-निष्ठ सद्गुरुमाता मां विजया जी द्वारा, डेढ़ सौ से अधिक नव-जिज्ञासु स्त्री-पुरुषों को इस्सयोग की सूक्ष्म आंतरिक साधना आरंभ करने के लिए आवश्यक 'शक्तिपात-दीक्षा' प्रदान की गई। दीक्षा के पश्चात अपने आशीर्वचन में माताजी ने कहा कि, ईश्वर की कृपा से ही व्यक्ति को साधना के मार्ग में बढ़ने की प्रेरणा मिलती है और सदगुरु भी मिलते हैं। सदगुरु की कृपा ही है कि आप सबको इस्सयोग की दीक्षा का अवसर प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम का आरंभ भजन-संयोजिका किरण प्रसाद एवं गीता देवी के संयोजन में किया गया। प्रसाद वितरण के साथ दीक्षा-कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसकी जानकारी देते हुए संस्था के संयुक्त सचिव डा अनिल सुलभ ने बताया कि इस अवसर पर संस्था की संयुक्त सचिव सरोज गुटगुटिया, लक्ष्मी प्रसाद साहू, माया साहू, शिवम् झा, काव्या सिंह झा, अनंत कुमार साहू, कपिलेश्वर मंडल, प्रदीप गायत्री, मंजू देवी, किरण झा, अनंत किशोर खरे, मंजिता अंजलि, अवध किशोर शर्मा आदि संस्था के अधिकारी, स्वयंसेवक तथा साधकगण उपस्थित रहे।