पटना ब्यूरो उत्तर भारत में मौसम में बदलाव होने एवं वातावरण में घना कोहरा छाने का असर ट्रेनों पर व्यापक रूप से देखा गया। सबसे ज्यादा प्रभाव मगध एक्सप्रेस पर देखा गया। मगध अपने निर्धारित समय से पांच घंटा विलंबित रही। वहीं, संपूर्ण क्रांति एवं ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस तीन घंटा विलंबित रही। राजधानी एक्सप्रेस भी आज तीन घंटा बिलंबित रही। विक्रमशिला साढ़े तीन घंटा एवं श्रमजीवी 1.35 घंटा विलंबित रही। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि मौसम में सुधार होने पर ट्रेनों की गति में भी सुधार होने की उम्मीद की जा रही है। शुक्रवार से मौसम में सुधार होने के आसार हैं।