पटना (ब्यूरो)। अगले वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव है ऐसे में राजनीतिक पार्टियां अभी से तैयारी शुरू कर चुकी है। सैटरडे को बीजेपी और महागठबंधन द्वारा सीमांचल से 2024 लोकसभा चुनाव का शंखनाद किया गया। पूर्णिया के रंगभूमि मैदान से महागठबंधन ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी के खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूंक दिया। जदयू, राजद, कांग्रेस, हम, सीपीआई, सीपीआई (एमएल) व सीपीएम की संयुक्त महारैली थी। प्रमुख रूप से जदयू और राजद नेताओं ने खुलकर कांग्रेस को विपक्ष का नेतृत्व करने की नसीहत देते हुए कहा, शीघ्र फैसला लें। पूरे देश का विपक्ष एकजुट होने को तैयार बैठा है। अगर जल्दी फैसला नहीं लिया गया तो देश का नुकसान होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, 2024 में सभी एकजुट हो जाएंगे तो भाजपा को सौ सीटों से नीचे समेट देंगे। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हम पीएम-सीएम बनने के चक्कर में नहीं पड़े हैं। हमारा एकमात्र मकसद भाजपा को हराना है।

लालू ने की वर्चुअल संवाद
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद पहली बार लालू प्रसाद भी लोगों से संवाद करते दिखे। वर्चुअली उन्होंने दिल्ली से ही महारैली को संबोधित करते हुए जनसमूह में उत्साह भरा। नीतीश ने कहा कि महागठबंधन भाजपा हटाओ, देश बचाओ अभियान शुरू कर चुका है। देश के सभी विपक्षी दलों को एकजुट किया जाएगा। कांग्रेस को तय करना है कि वे भाजपा को हटाना चाहती है या नहीं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद ङ्क्षसह ने सभा में पहले कहा था कि कांग्रेस महागठबंधन के पक्ष में है, लेकिन पहले बैठ कर बात होनी चाहिए। बैठने का आशय नेतृत्व से था।

जाल में फंसने से बचने की अपील की
नीतीश की बारी आई तो उन्होंने कहा, केंद्र की सत्ताधारी भाजपा दो लोगों के कब्जे में हैं। केंद्रीय गृह मंत्री का नाम लिए बिना उन्होंने कहा, वे कहते हैं कि हमने जार्ज फर्नांडीज एवं शरद यादव के साथ धोखा किया है, वे इतिहास नहीं जानते हैं। खुद वे लोग पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी व अरुण जेटली को भूल चुके हैं। नीतीश ने एमआइएआइएमएम के असदुद्दीन ओवैसी पर भी निशाना साधा व सीमांचल के अल्पसंख्यकों से उनके जाल में फंसने से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की बी टीम है।

बीजेपी में सब डीलर बन गए
तेजस्वी यादव ने भी अल्पसंख्यकों को ओवैसी से सतर्क रहने को आगाह किया। तेजस्वी ने कहा कि आज भाजपा के खिलाफ जो बोलता है, उसके यहां छापा पड़ जाता है। भाजपा में कोई लीडर नहीं, सब डीलर बन गए हैं। नरेन्द्र मोदी का बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा जुमला साबित हुआ। गृहमंत्री अमित शाह के बयान कि बिहार में जंगलराज है, का जवाब देते हुए तेजस्वी ने कहा, यहां जंगलराज नहीं, जनता का राज है। रैली को पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन ङ्क्षसह, वामपंथी नेता दीपांकर भट्टाचार्य, मंत्री लेशी ङ्क्षसह, सांसद संतोष कुशवाहा सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

बिहार की करवट पर देश बदलता है : लालू
वर्चुअल माध्यम से जैसे ही लालू प्रसाद ने संबोधन शुरू किया, भीड़ उत्साहित हो गई। लालू ङ्क्षजदाबाद के नारों का इतना शोर हुआ कि मंच से वरिष्ठ नेताओं को कहना पड़ा, धैर्य से पहले लालू की बात सुनें। लालू ने कहा कि बिहार की करवट पर देश बदलता है। हम और नीतीश एक हो गए हैं। 2024 के चुनाव में सारे रिकार्ड टूट जाएंगे। बीजेपी और आरएसएस मिलकर आरक्षण को खत्म करने की साजिश रच रहे हैं। भाजपा पर तंज कसने व महागठबंधन की जरूरत बताते हुए राजद अध्यक्ष अपनी बेटी रोहिणी आचार्य का आभार जताने से नहीं चूके। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ने उन्हें नई ङ्क्षजदगी दी है, वह उनके आभारी हैं। लालू ने मुफ्त राशन देकर वोट लेने की भाजपा की नीति पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि 2010 च्ें सर्वोच्च न्यायालय ने कहा था कि गोदाम में अनाज सड़े, इससे बेहतर है कि उसे गरीबों में बांट दिया जाए। पूर्ववर्ती केंद्र सरकार ने भी अनाज योजना लागू किया। भाजपा ऐसे प्रचारित कर रही है, मानों खुद उपजाकर दे रहे हैं।