पटना ब्‍यूरो। स्मार्ट सिटी पटना में नगर निगम की ओर संचालित बांस घाट शवदाह गृह में चिमनी के ऊपर से नहीं नीचे से निकलता है धूंआ सुनकर आश्चर्य होगा। मगर ये हकीकत है। इलेक्ट्रिक शवदाह गृह के चिमनी खराब होने से इलाके से गुजरने और वहां रहने वाले लोग पॉल्यूशन युक्त धूंआ की चपेट में आकर एलजी ब्रोंकाइटिस और आजमा बीमारी को निमंत्रण दे रहे है। कई लोग फेफड़े कीे इस बीमारी से पीडि़त है। बावजूद नगर निगम की ओर से ध्यान नहीं दिय जा रहा है। इसकी शिकायत पिछले कई दिनों से मिल रही थी। हमारी टीम ने मौके पर जाकर पड़ताल की तो सामने आया सच पढि़ए विस्तृत रिपोर्ट.
-पूरे इलाके में फैल जाता है धूंआ
रिहायशी इलाके में बने बांस घाट शवदाह गृह के आसपास के एक किमी की दायरों में हजारों मकान लाखों लोग रहते हैं। गांधी मैदान-दानापुर मुख्यमार्ग पर होने की वजह से चालिस से पचास हजार वाहनों का आवागमन भी होता है। इस शवदाह गृह में शव जलती है तो यहां से गुजरने वाले अपने नाक पर हाथ रखकर निकल जाते हैं। मगर यहां रहने वालें लोगों के लिए शवदाह गृह मुसीबत बन गया है। शवदाह गृह कीचिमनी खराब होने की वजह से चिमनी से निकलने वाले धूंआ उपर से नहीं नीचे से निकलता है। मगर धर्म अध्यात्म से जुड़े होने की वजह से कोई आवाज उठाने को तैयार नहीं है। धूआं पूरे इलाके में फैल रहा है।
-एलजी ब्रोंकाइटिस और आजमा बीमारी को मिल रहा निमंत्रण
शहर के सीनियर जनरल फिजिशियन डॉ। राणा एसपी सिंह ने बताया कि धूंआ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। फेफड़ों को नुकसान पहुंचता है। लाश से जलते समय धुंआ को अगर नियंत्रित नहीं किय गया तो एलजी ब्रोंकाइटिस और आजमा जैसी बीमारी से लोग ग्रसित हो सकते हैं। नाम और फोटो नहीं छापने की शर्त पर काली मंदिर के पास रहने वाले स्थानीय लोगों ने बताया कि एलर्जी की समस्या से यहां दर्जनों लोग जूझ रहे हैं ये कोई आज की बात नहीं है यहां एलर्जी सबंधित बीमारी यहां के लोगों को सालों भर रहता है।
-चिमनी है खराब
स्मार्ट सिटी पटना में नगर निगम की ओर से संचालित बांस घाट शवदाह गृह का चिमनी पिछले छह माह से खराब है। कभी काम करता है तो कभी नीचे से धूआं निकलने लगता है। जिस वजह से धूआं पूरे इलाके में फैल जाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार शव दाह गृह का धूंआ घरों के किचन तक पहुंच जाता है। जिस वजह से खाना खाते समय अत्यंत परेशानी होती है।
बांस घाट से गुजरते समय मुंह पर रूमाल रखना पड़ता है क्योंकि यहां से जब भी गुजरती हूं तो शवदाह गृह से धूंआ निकलता रहता है।
- वर्षा सिंह, आम पब्लिक
स्मार्ट सिटी पटना की ओर से नए शवदाह गृह का निर्माण होना था। जो आज तक नहीं हुआ। सरकार को इस दिशा में पहल करनी चाहिए।
- विकास, आम पब्लिक
कई बार मैं भी इस इलाके से गुजरा हूं.धूंआ मिला है। नगर निगम को चाहिए कि तत्काल इस समस्या का निदान करें। तभी बीमारी रुकेगी।
-रमाकांत, आम पब्लिक
अधिकारी वर्जन फोटो
बांस घाट में चिमनी खराब है इसकी जानकारी नहीं है। अगर चिमनी से आम लोगों को परेशानी हो रही है तो जांच कराकर सही कराई जाएगी। तत्काल चेक करवाता हूं।
- राजन सिन्हा, अपर नगर आयुक्त, पटना नगर निगम