पटना(ब्यूरो)। राजधानी की सड़कों और ङ्क्षरग रोड पर हो रहीं दुर्घटनाओं के मद्देनजर वाहनों की गति सीमा पर पटना पुलिस निगरानी बढ़ा दी है। ट्रैफिक पुलिस ने स्पीड रडार के साथ शहर के ङ्क्षरग रोड पर वाहनों की गतिमाप कर चालान काटने का अभियान शुरू किया है। सगुना मोड़ ट्रैफिक पुलिस दीघा-खगौल नहर रोड, सगुना टू खगौल और नेहरू मार्ग पर स्पीड रडार से जांच कर रही है। गांधी मैदान यातायात थाना जेपी गंगा पथ पर गति सीमा मापकर चालान काटने की कार्रवाई कर रही है। यह भी देखा गया है कि शादी के लिए बरात गाड़ी समय पर पहुंचाने के लिए गति सीमा का उल्लंघन किया जा रहा है। हाल के दिनों में पटना और आसपास के इलाके में बरात वाहन दुर्घटना के शिकार हुए है। बीते मंगलवार को बख्तियारपुर में तीन लोगों की मौत हो गई। मनेर, बिहटा, फुलवारीशरीफ सहित आसपास की सड़कों पर बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए पटना पुलिस ने स्पीड रडार से गति मापकर ऑटो चालान काटने का अभियान शुरू किया है।