पटना ब्‍यूरो। राजधानी के द ओरगेनो रिसॉल्ट में 21 अप्रैल यानी रविवार को बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें सर्वसम्मति से बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद को अध्यक्ष और श्रीमती स्मिता कुमारी को सचिव पद पर अगले चार साल के लिए चुना गया। ओम प्रकाश सिंह को संघ का चेयरमैन चुना गया।

बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के पर्यवेक्षक वीरेंद्र सिंह ठाकुर, बिहार ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक रामाशीष प्रसाद सिंह और खेल विभाग के पर्यवेक्षक आनंदी कुमार की देखरेख में हुए चुनाव में बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के सभी संबंद्ध इकाईयों ने भाग लिया। आने वाले सत्र में बिहार को राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया गया। नवनिर्वाचित सचिव श्रीमती स्मिता कुमारी ने कहा कि बिहार में बॉक्सिंग के विकास की गति को और तेज की जायेगी। साथ ही लड़कियों को इस खेल के प्रति रूचि जगाने के लिए और प्रयास किया जायेगा। साथ ही स्कूली स्तर पर इसके विकास के कार्यक्रम चलाये जायेंगे।

चुनाव का संचालन करने वाले निर्वाची पदाधिकारी अरविंद कुमार पदाधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं-

चेयरमैन : ओम प्रकाश सिंह

अध्यक्ष : तार किशोर प्रसाद

उपाध्यक्ष : सत्येंद्र कुमार सिंह, बबन कुमार झा।

सचिव : श्रीमती स्मिता कुमारी

संयुक्त सचिव : रनवीर कुमार अमर, नरेंद्र कुमार

कोषाध्यक्ष : संजीव कुमार सिंह

कार्यकारिणी सदस्य : डॉ सौरव कुमार, कुमार रौशन, गुंजन सिंह, रजनीश कुमार सिंह।