मां बाप महिला थाने में ये गुहार लगा रहे थे

11 क्लास की स्टूडेंट साक्षी (बदला नाम) के मां बाप महिला थाने में ये गुहार लगा रहे थे कि उनकी बेटी को एक लड़के से प्यार हो गया है और वे नहीं चाहते कि इस उम्र में उसके साथ कुछ गलत हो। यहां तक कि उस लड़के से फोन पर झगड़ा भी हो चुका है।

लड़की समझने को तैयार नहीं

महिला थाना की आफिसर्स ने पहले तो साक्षी को यह समझाने की कोशिश की कि उम्र कम है। इस चक्कर में मत पड़ो। मगर वह सुनने को तैयार नहीं थी। उसे सिद्धांत (बदला नाम) नाम के लड़के से प्यार है और वह उसके बिना रहने को तैयार नहीं। लड़का भी साक्षी के लिए वैसी ही फीलिंग पाले हुए है। दोनों किसी हाल में अलग नहीं होना चाहते थे। साक्षी को तो उसपर इतना भरोसा है कि वह थाने में अपने मां बाप के सामने ही सुनाने लगती है कि 'वह जीनियस है, आईआईटी कंपीट कर लेगा' यह बात सुनकर लेडी पुलिस आफिसर भी सोच में पड़ गई।

समझाने पर दिखी राह

साक्षी की जिद सब पर भारी था। तब लेडी पुलिस आफिसर ने समझाया कि दोनों की उम्र कम हैं। शादी के लिए कानूनन इंतजार करना पड़ेगा। वह आईआईटी कंपीट करेगा और तुम भी अपना कॅरियर संवारो। उम्र होने पर ही शादी करवाई जाएगी। लेकिन अगर लड़का काम का न हुआ तो जो मां पापा बोल रहे हैं उसपर सोचना। तब साक्षी भी कूल हुई। तब तक रो रही साक्षी के चेहरे पर थोड़ा सुकून और विश्वास दिखा। उसके मां पापा को लड़की पर कोई दबाब न देने की हिदायत और लड़के का फोन आने पर बात करवाने को बोला गया। इसके बाद पांच जून को फिर से आने का टाइम दिया गया।