- आज छाए रहेंगे आंशिक बादल, हवा में नमी के कारण पारा सामान्य से नीचे

श्चड्डह्लठ्ठड्ड@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

क्कन्ञ्जहृन्: चक्रवाती हवा के कारण बिहार के अधिकांश क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। दिवाली के दिन आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है और हवा में नमी के कारण तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 28 अक्टूबर से बादल छंटने की संभावना है। शनिवार को पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री और न्यूनतम 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

गया में छह डिग्री गिरा पारा

गया में छह डिग्री, भागलपुर में पांच और पूर्णिया में चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। गया का अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री और न्यूनतम 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा। भागलपुर का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री और न्यूनतम 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं पूर्णिया का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को पटना सहित पूरे प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हवा में नमी की अधिकता के कारण तापमान सामान्य से औसत तीन डिग्री सेल्सियस नीचे रहने की संभावना है।