PATNA/ BEGUSARAI: बेगूसराय जिले के विभिन्न प्रखंडों के गांवों में गुरुवार को अगलगी की घटना हुई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई तथा लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। अगलगी के बाद लोग खुले आसमान में जीने को विवश हैं। मटिहानी के नयागांव थाना अंतर्गत सोनापुर भराठ में गुप्ता लखमिनिया बांध के दोनों किनारे बसे लगभग भ्0 से अधिक घर में गुरुवार को आग लग गई।

आग की चपेट में आने से हेमरपुर निवासी उपेंद्र साह के क्9 वर्षीय पुत्र अजीत साह की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अजित घर में बंधी बकरी को खोलने गया था। वह चारों तरफ से आग से घिर गया और उसकी मौत हो गई। बखरी थाना के चकचनरपत पंचायत के निशिहारा मुसहरी में आग लग गई। महादलितों का दस घर जल कर पूरी तरह राख हो गए। वहीं दो अन्य घरों को भी आंशिक रूप से क्षति पहुंची है।

राजकुमार सदा, राजेश सदा, सिकंदर सदा, अर¨वद सदा, ¨बदू सदा, रतिलाल सदा समेत दस महादलितों के कुछ नगदी समेत कपड़े, बरतन, अनाज आदि जलकर राख हो गए। वहीं अशोक ठाकुर और सुनील ठाकुर के घर को आंशिक रूप से क्षति पहुंची है। ग्रामीणों व दमकल के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।

साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र की सनहा उत्तर पंचायत के बखड्डा गांव में बुधवार को आधी रात को अचानक लगी आग से लगभग आधा दर्जन कच्च्चे मकान जल कर राख हो गये। घटना की सूचना मिलने पर तत्काल घटनास्थल पहुंचे ग्रामीणों, बीडीओ मनोज कुमार, अंचलाधिकारी मनोरंजन कुमार मधुकर के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। अधिकारियों की सूचना पर बलिया से पहुंचे अग्निशमन दस्ते ने भी आग बुझाने का प्रयास किया। अग्निकांड से पीडि़त संतोष कुमार, मोहन प्रसाद सिंह, सुनील कुमार, अनिल कुमार, चंद्रशेखर पंडित सहित अन्य ने बताया कि अचानक लगी आग से उनका सारा सामान जल कर राख हो गया।

भगवानपुर थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव के सहनी टोला में अगलगी की घटना में एक घर जल कर राख हो गया। आग हरेराम ठाकुर के घर से फैली। आग की तीव्रता के कारण घर में रखा गैस सि¨लडर भी फट गया। इस घटना में हरेराम ठाकुर के फूस का घर जेवरात, अनाज आदि जल गये।

बलिया थाना क्षेत्र के मधुसूदपुर दियारा से सटे परोरा मौजा स्थित खलिहान में अचानक आग लग गई। इसमें लगभग एक हजार बोझा गेहूं जल कर राख हो गया। गांव से खलिहान दूर रहने के कारण जब तक किसान पहुंच पाते, तब तक एक हजार से अधिक बोझा गेहूं जल कर राख हो चुका था। इस घटना में बनारसी यादव, विजय यादव, वेदानंद यादव, बबलू यादव आदि किसान को नुकसान पहुंचा है।