पटना (ब्यूरो)। जल अमृत तुल्य है। उसका उपयोग सोच-समझकर करने की जरूरत है। जल के संरक्षण के लिए जन आंदोलन करने की जरूरत है। लोगों को जागरूकता पैदा कर ही भूर्गीय जल को अत्यधिक दोहन से बचाया जा सकता है। ये बातें शुक्रवार को जल शक्ति मंत्रालय, केंद्रीय भमि जल बोर्ड, जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग के तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहीं। कार्यक्रम का आयोजन राजधानी के एक निजी होटल में किया गया, जहां बिहार, ओडिशा एवं झारखंड से आए लगभग तीन सौ प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यहां पर पूर्व क्षेत्र में भूगर्भीय जल की स्थिति पर विचार-विमर्श किया गया। मंत्री ने इस अवसर पर जल कलश स्थापित किया एवं विभागीय पुस्तक का विमोचन किया।

बक्सर से लेकर भागलपुर तक बन रहा कैंसर जोन

मंत्री ने कहा कि बिहार में बक्सर से लेकर भागलपुर तक गंगा के मैदान कैंसर जोन बन गया है। आर्सेनिक एवं फ्लोराइड के कारण लोगों को कई गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। मंत्री ने कहा कि विज्ञानियों द्वारा किए जा रहे शोध को जमीन पर उतारने की जरूरत है। तभी आम लोगों को रिसर्च का लाभ मिल सकता है।

560 जिलों में भूगर्भीय जल की स्थिति की कराई जा रही मैङ्क्षपग

केंद्रीय भूमि जल बोर्ड के सदस्य ठाकुर ब्रह्मानंद ङ्क्षसह ने कहा कि देश के 560 जिलों में भूगर्भीय जल की स्थिति की मैङ्क्षपग कराई जा रही है। अब तक 67 जिलों में आर्सेनिक मुक्त जल की आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। मौके पर बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के अध्यक्ष डॉ। अशोक कुमार घोष का कहना है कि गंगा के किनारे वाले जिलों में आर्सेनिक की मात्रा मिल रही है। इसके मद्देनजर फिल्टर लगाए जा रहे हैं।

भूर्गभ जल के मामले में बिहार काफी संपन्न राज्य

केंद्रीय भूमि जल बोर्ड के कार्यालय प्रमुख राजीव रंजन शुक्ला ने कहा कि भूर्गभ जल के मामले में बिहार काफी संपन्न राज्य है, लेकिन लापरवाही भविष्य में संकट पैदा कर सकती है। उन्होंने कहा कि बिहार के अलावा झारखंड एवं ओडिशा में होने वाले जल दोहन पर ध्यान देने की जरूरत है ताकि भविष्य में आने वाली परेशानी से बचा जा सके। मौके पर प्रदूषण बोर्ड के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ। नवीन कुमार, केंद्रीय भूजल बोर्ड के अवकाश प्राप्त विज्ञानी सुदामा उपाध्याय, सुधांशु शेखर एवं एएन कालेज के अवकाश प्राप्त प्राचार्य डॉ। बिहारी ङ्क्षसह सहित कई लोगों ने भाग लिया।