- छपरा-सोनपुर और छपरा-मांझी के बीच बह रहा पांच से सात फीट पानी

PATNA/CHAPRA: छपरा जिले में अचानक गंगा का जल स्तर बढ़ने से करीब 80 हजार लोग प्रभावित हैं। पांच प्रखंडों के ख्ब्म् गांव बाढ़ की चपेट में है। रविवार को डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई.जिसमें डोरीगंज थाना के जलालपुर निवासी राजकुमार राम (फ्0 वर्ष), गोल्डेनगंज निवासी सुखदेव सिंह (म्भ् वर्ष) और अवतारनगर थाना के मिरपुर जुअरा निवासी गणेश राम (क्भ् वर्ष) शामिल हैं। राजकुमार राम का शव बरामद नहीं हो सका है। जबकि दर्जनों घर बाढ़ की पानी में विलीन हो गए। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। मांझी से लेकर सोनपुर तक दर्जनों जगहों पर बाढ़ का पानी ओवर फ्लो हो है। पांच से सात फीट पानी बह रहा है। गंगा में आयी बाढ़ से घाघरा का जल स्तर भी बढ़ गया है। छपरा सदर, रिविलगंज, गड़खा, दिघवारा और सोनपुर प्रखंड के करीब 80 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

छपरा-बलिया रेलखंड प्रभावित

बाढ़ के कारण छपरा-सोनपुर और छपरा-मांझी के बीच एनएच क्9 पर पानी बढ़ने से वाहनों का परिचालन ठप है। शनिवार की रात क्0.फ्0 बजे से रविवार की सुबह क्0 बजे तक छपरा-बलिया रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा। कई ट्रेनें रूट बदलकर चलाई गई। प्रमंडलीय आयुक्तनर्मदेश्वर लाल, डीआईजी अजीत राय, डीएम दीपक आनंद, एसपी पंकज कुमार राज सहित अन्य अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया।