-लड़की ने कहा-जिससे शादी की उसका साथ नहीं छोड़ सकती, आखिरकार प्यार के आगे झुके घरवाले भी

PATNA: एक प्रेमी जोड़े ने शादी तो दो साल पहले रचा ली थी, पर घरवालों को इसकी भनक नहीं थी। कभी न कभी तो यह खुलना था सो यह दिन मंगलवार को ही आ गया। लड़की के घरवालों को पता चला और लड़के जानी दुश्मन हो गए। आलम यह रहा कि शाम में ही उसे तलाश कर पिटाई कर दी गई। मामले ने तूल पकड़ा और प्रेमी जोड़े थाने पहुंच गए। यही नहीं, घरवालों को भी थाने आना पड़ा। लड़की ने साफ कह दिया कि उसने जिससे शादी की है, उसे नहीं छोड़ सकती और वह नहीं मिला, तो वह सुसाइड कर लेगी। काफी देर बवाल के बाद आखिरकार दोनों के घरवालों को उनके प्यार के आगे झुकना पड़ा। मामला सलट गया और थाने में ही दोनों परिवारों का समझौता करवा दिया गया।

दोनों पहुंच गए थाने

घरवालों के विरोध के बाद लड़का-लड़की पीरबहोर थाने पहुंच गए। लड़का शाहरुख बाकरगंज का रहने वाला है, जबकि लड़की सना मनौवर सब्जीबाग के चंबल घाटी की रहने वाली है। दोनों ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले उन लोगों ने इमारत-ए-शरिया में दो साल पहले शादी रचा चुके हैं और बालिग हैं। घरवाले भी थाने पहुंचे और काफी देर तक दोनों पक्षों में नोकझोंक होती रही। पुलिस की हेल्प से समझौता हो गया। दोनों के परिवार वाले बिजनेसमैन हैं। थानाध्यक्ष पीरबहोर निसार अहमद ने बताया कि थाने में निकाह नहीं करवाया गया है, बल्कि समझौता हुआ है। शादी तो वे पहले ही कर चुके थे, बार-बार शादी नहीं होती। दोनों बालिग थे, अब घरवाले थाने की हेल्प से एक जरूर हो गए हैं।