- महाभियान के लिए राज्य में बनाए गए थे 10650 टीका केंद्र

- 13 हजार टीका कर्मी व 15 हजार डाटा आपरेटर प्रतिनियुक्त किए गए

PATNA: बिहार ने कोविड टीकाकरण में नया कीर्तिमान बना लिया है। मंगलवार को महज 10 घंटे के अंदर राज्य में 18.70 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका था। रात 11 बजे तक टीकाकरण का आंकड़ा 25 लाख तक पहुंचने की संभावना स्वास्थ्य विभाग ने जताई है।

टीकाकरण को 10650 केंद्र बने स्वास्थ्य विभाग ने 31 अगस्त का दिन टीकाकरण के महाभियान के लिए निर्धारित कया था। प्रदेश में टीकाकरण के लिए कुल 10650 केंद्र बनाए गए थे। महाभियान को सफल बनाने के लिए 13 हजार से अधिक टीकाकरण कर्मी और 15 हजार से अधिक डाटा इंट्री आपरेटर प्रतिनियुक्त किए गए थे।

कुछ प्रमुख जिलों में टीकाकरण

कोविन पोर्टल से मिली जानकारी के अनुसार शाम सात बजे तक पटना जिले में 1.11 लाख लोगों का टीककरण किया जा चुका था। जबकि पू। चंपारण में 1.52 लाख, गया में 77168, समस्तीपुर में 91860, बेगूसराय में 55111, मुजफ्फरपुर में 80029, भागलपुर में 43978 जबकि पूर्णिया में 50893 लोगों का टीकाकरण किया गया था। जिलों में यह अभियान 11 बजे रात तक जारी रहेगा। कुछ जिलों के 24 घंटे सात दिन वाले केंद्रों पर यह अभियान रात भर चलेगा।