- सीएम नीतीश कुमार ने किया फ्लाईओवर का उद्घाटन

-पटना के एक बड़े हिस्से को मिली जाम से मुक्ति

-डिप्टी सीएम सुशील मोदी और पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर भी रहे मौजूद

PATNA: संडे को पटनाइट्स को नई सौगात मिली। सीएम नीतीश कुमार ने आर ब्लॉक फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। डिप्टीसीएम सुशील मोदी और पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव मौजूद रहे। उद्घाटन के क्रम में यह तय हुआ कि आर ब्लॉक फ्लाईओवर का एक नया आर्म निर्माणाधीन आर ब्लॉक-दीघा सिक्स लेन के लिए भी बनाया जाए।

आर ब्लॉक-दीघा रोड भी जुड़ेगा

आर ब्लॉक का फ्लाईओवर का एक आर्म अब आर ब्लॉक-दीघा सिक्स लेन सड़क से भी जुड़ेगा। 8 महीने में यह काम पूरा होगा। इस पर 38 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

अब जीपीओ साइड पर काम शुरू जीपीओ वाले आर्म के लिए मीठापुर आर्म तोड़े जाने का काम तुरंत शुरू होगा। इस पर 42 करोड़ रुपए खर्च होंगे। 8 महीने में यह काम भी पूरा हो जाएगा।

सीधे पहुंच जाएंगे एयरपोर्ट

इस फ्लाईओवर से अगर आप आयकर गोलंबर होते हुए एयरपोर्ट की ओर जाना चाहते हैं तो बिना रूके इस फ्लाईओवर के रास्ते सीधे पहुंच जाएंगे। कहीं जाम में नहीं फंसेंगे। यह फ्लाईओवर यारपुर फ्लाईओवर से भी जुड़ा है, इसलिए उस ओर जाने के लिए भी यह बड़ी कनेक्टिवटी होगी। पटना-खगौल रोड भी इससे जुड़ा है।

आर ब्लॉक-मीठापुर का रास्ता होगा बंद यह तय हुआ कि 8 महीने के भीतर आर ब्लॉक फ्लाईओवर के मीठापुर आर्म का निर्माण भी पूरा हो जाएगा। निर्माण को केंद्र में रख मीठापुर फ्लाईओवर का रैंप तोड़ा जाएगा। आर ब्लॉक से मीठापुर के बीच पुल का हिस्सा लगभग तैयार है। इसे ध्यान में रख मीठापुर से आर ब्लॉक जाने और मीठापुर से आर ब्लॉक की ओर आने का रास्ता बंद होगा। डायवर्सन के रूप में आर ब्लॉक से मीठापुर आने वाले वाहन अदालतगंज होते हुए आएंगे, जबकि जाने वाले वाहन बुद्ध मार्ग की ओर से निकलेंगे।

फ्लाईओवर पर नजर

-106 करोड़ रुपए फ्लाईओवर के निर्माण पर खर्च हुए हैं। अभी इसके तीन आर्म हैं।

-470 मीटर लंबाई और 7.5 मीटर चौड़ाई है विधानसभा मेन गेट के पास से आर ब्लॉक रोटरी तक इस फ्लाईओवर हिस्से की।

-490 मीटर लंबाई ओर 7.5 मीटर चौड़ाई है आर ब्लॉक फ्लाईओवर के वीरचंद पटेल पथ वाले आर्म की।

-125 मीटर लंबी एलिवेटेड रोड का प्रावधान किया गया है भिखारी ठाकुर पुल स्थित।

-1 किमी लंबा है यह फ्लाईओवर।

-5 वर्ष में बनकर तैयार हुआ फ्लाईओवर।