PATNA: लालकेश्वर के फरार चल रहे दामाद विवेक रंजन की तलाश अब और तेज कर दी गई है। एसआईटी अब हर हाल में विवेक तक पहुंचना चाहती है। क्योंकि इसकी गिरफ्तारी इंटरमीडिएट टॉपर्स घोटाला को नया मोड़ देगी। विवेक रंजन ही है जो बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के अंदर हुए प्रिंटिंग घोटाला का राज उगलेगा। चुकि इस खेल का मास्टर माइंड विवेक ही है। प्रिंटिंग चाहे प्रश्न पत्र की हो या कॉपियों की या फिर मा‌र्क्शशीट की। इन सब के टेंडर का काम विवेक के इशारे पर ही होता था। दामाद के इशारे पर ही लालकेश्वर ने हाई रेट होने के बाद भी कॉपियों की प्रिंटिंग का ठेका यूपी के मथुरा प्रिंटिंग प्रेस को दिया था। विवेक के साथ ही इस मामले में सात अभियुक्त अब भी फरार हैं। एसआईटी इंचार्ज मनु महाराज ने साफ कर दिया है कि विवेक समेत सभी फरार को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में तेजी लाई जाएगी।