PATNA: अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी, रिसर्च विभाग ने समसामयिक मुद्दों पर चर्चा के लिए फोरम होस्ट किया। जो कि पर्यावरण प्रभाव मूल्यांकण सूचना 2020 (इआइए 2020) के मसौदे पर चर्चा के लिए था। इस फोरम को माननीय राज्यसभा सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ जयराम रमेश द्वारा सम्बोधित किया गया और रिसर्च विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो राजीव गौड़ा द्वारा संचालित किया गया। जयराम रमेश ने स्पष्ट किया कि वर्तमान इआइए पर्यावरण की कीमत पर बड़े व्यापारिक सरोकारों को प्राथमिकता देती है। हम बिगड़ते जलवायु संकट के बीच हैं। दुनिया भर में सरकारें पर्यावरण संरक्षण कानून को मजबूत करने के लिए प्रयास कर रही है, लेकिन भारत इसके विपरीत चल रहा है।

400 से अधिक लोग हुए शामिल

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी रिसर्च विभाग के चेयरमैन आनन्द माधव एवं क्षेत्रीय समन्वयक सुश्री मधुबाला ने भी डॉ गौड़ा के साथ जयराम रमेश के साथ संवाद स्थापित किया। बैठक में 400 से अधिक लोगों ने देश-विदेश से भाग लिया तथा सबों ने एक स्वर में यह स्वीकार किया कि या तो इआइए 2020 के मसौदे को तत्काल रद किया जाय अन्यथा यह भारत में पारिस्थिकी संतुलन के लिए एक बड़ा खतरा बनेगा। सौम्या रेड्डी (विधायक, कर्नाटका) आलोक जगधारी, वरूण संतोष, सौम्या, सौरभ सिन्हा, दीपाली शिकंड, आकाश सत्यावली, लेनी जाधव, पंकज यादव, नीरज कुमार, सोनाली, बी रामाप्रसाद अल्वा आदि ने भाग लिया।