पटना (ब्यूरो)। राजधानी पटना में विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। घटना फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय गंज का है। मृतक महिला और उसका पति निजी अस्पताल में काम करते थे। मृतिका के भाई ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए, स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया हैं। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

सांवले रंग का होने को लेकर मारता था ताना
घटना के संबंध में बताया जाता है कि भागलपुर की रहने वाली सुरभि नाम की युवती की शादी उसके परिवार वालों ने अस्पताल में काम करने वाले सुमन कुमार से करवा दी। शादी के बाद से दोनों में अक्सर विवाद होता रहता था। महिला के पति उसके सांवले रंग का होने को लेकर ताना मारता था। इसी को लेकर रविवार की रात भी दोनों में बहस हुई थी। महिला की मौत के बाद उसके पति ने महिला के भाई को संदिग्ध मौत की जानकारी दी।

आरोपी जीजा गिरफ्तार
घटना की सूचना मृतका के भाई ने स्थानीय थाने की पुलिस को घटना की जानकारी दी। मृतक के भाई चंदन कुमार ने उसके पति के खिलाफ दहेज प्रताडऩा और हत्या का मामला दर्ज करवाया है। वहीं जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष नें बताया कि मृतका के पति नामदर्ज अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आगे जांच का विषय है। विधिवत कार्यवाई की जाएगी।