पटना(ब्यूरो)। शहर में स्वच्छता की बयार बहेगी। कचरामुक्त जगहों की सूरत बदलने वाली है। ऐसे सभी 630 कचरा प्वाइंटों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। उन्हें हरा-भरा बनाया जाएगा। यहां पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियां होंगी। साथ ही वहां कचरा फेंकने वालों पर नकेल कसी जाएगी। ऐसे लोगों को निगम दंडित करेगा। कचरा मुक्त प्वाइंटों पर जागरूकता के लिए 16 मई से पटना नगर निगम Óमिशन चकाचक वार्डÓअभियान चलाएगा। शहर को गार्बेज फ्री सिटी बनाने के लिए पटना नगर निगम ने 630 जीवीपी प्वाइंट को कचरा मुक्त कराया है। अब अभियान चलाकर 16 मई से उन जगहों पर फिर से कचरा नहीं फेंकने के लिए जागरूक किया जाएगा। 16 मई से 12 जून तक प्रत्येक वार्ड में एक-एक सप्ताह के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित होंगी।

जोन के स्तर पर आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम
ÓÓचकाचक वार्डÓÓ अभियान का कार्यांवयन पटना नगर निगम के जोन स्तर पर किया जाएगा। इसके प्रभारी संबंधित जोनल निरीक्षक होंगे। इसके तहत प्रत्येक जोन के एक-एक वार्ड में एक सप्ताह तक प्रत्येक मुक्त किये गये जीवीपी को सौंदर्यीकृत किया जाएगा। फिर प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संबंधित स्थल पर कूड़ा नहीं फेकने के लिए स्थानीय नागरिकों से आग्रह किया जाएगा। इसके बाद भी कूड़ा फेकने वालोंं की काली सूची प्रकाशित की जाएगी। उनसे जुर्माना भी वसूला जाएगा।

कूड़ा प्वाइंट का किया जाएगा पोस्टमार्टम
वार्ड में सभी मुख्य सड़कों एवं मुक्त जीवीपी स्थल कचरा दिखने पर पूरी छानबीन की जाएगी। संबंधित व्यक्ति, संस्थान से दंड वसूला जाएगा। दैनिक रूप से वार्डवार पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी। इस कार्य में पूर्व में गठित निगरानी समिति को सहयोग एवं संबंधित वार्ड पार्षद से भी सहयोग प्राप्त किया जाएगा। किसी भी मुक्त किये गये जीवीपी स्थल पर अथवा किसी नए स्थल पर कचरा नजर आने पर संबंधित कर्मियों पर जिम्मेवारी तय करते हुए उनके विरूद्ध कार्रवाई भी जाएगी।

क्या कहते हैं अधिकारी
इस संबंध में पटना नगर निगम के आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में बेहतर अंक लाकर रैंङ्क्षकग में सुधार के लिए नागरिक आगे आएं। कचरा मुक्त प्वाइंटों पर दीपोत्सव, रंगोली, चायपार्टी का आयोजन होगा। शहरवासी डोर टू डोर वाहन में ही गीला-सूखा कचरा डालकर शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में साथ दें।