य॥न्क्त्रन्स्ङ्खन्हृ: गुरुवार की शाम खरसावां-कुचाई रोड पर सेंट्रल सिल्क बोर्ड के कार्यालय के सामने एक कमांडर जीप व एक बाइक में सीधी भीड़ंत हो गयी। इस दुर्घटना में बाइक चालक की मौत हो गयी। बाइक चालक सुनील मुंडा (30), पिता : जेनाराम मुंडा कुचाई के अरुवां पंचायत के जोड़ासरजम गांव का निवासी था। जानकारी के अनुसार गुरुवार को देर शाम खरसावां हाट से एक कमांडर जीप सवारी ले कर खरसावां से कुचाई की ओर जा रही था। इस दौरान सामेन से आ रही हीरो होंडा स्पेलंडर बाइक सीधे कमांडर जीप से जा टकराया। इस दुर्घटना में सुनील मुंडा के साथ साथ गुरुवारी सोय (35) व मोति मुंडा (40) भी घायल हो कर सड़क पर गिर गये। मौके पर रास्ते से गुजर रहे लोगों 108 एंबुलेंस के जरिए तीनों को खरसावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। खरसावां सीएचसी ने डॉक्टरों ने सुनील मुंडा को मृत घोषित कर दिया। साथ ही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुंदर लाल मार्डी के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने घायलों का इलाज किया। मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गये तथा रोने-बिलखने लगे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम भी अस्पताल पहुंच कर मामले की जानकारी ली। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया जायेगा। परिजनों ने बताया कि सुनील मुंडा मजदूरी करता था। गुरुवार को भी वह काम के तलाश में घर से निकला था।

चंपुआ में पेड़ से टकरायी कार

उधर, ओडिशा के क्योंझर जिला के चंपुआ थाना क्षेत्र में हुई एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसे में एक व्यक्ति बुरी तरह घायल भी हो गया है। मृत व्यक्ति का नाम कोईड़ा निवासी सुशांत नायक है। जख्मी युवक का नाम घासी नाइक है। उसका इलाज चंपुआ में चल रहा है। बताया कि सुशांत की कारण अ¨नयंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गयी थी। चंपुआ पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।