- लोगों में समाई बर्ड फ्लू की दहशत

- कम हो गई डिमांड, अंडे के रेट भी गिरे

ALLAHABAD: इलाहाबाद में भले ही बर्ड फ्लू का एक भी मामला सामने नहीं आया है लेकिन बीमारी की दहशत से चिकेन की मार्केट डाउन हो गई है। डिमांड कम होने से रेट में भी तेजी से गिरावट आई है। अंडा भी सस्ता हो गया है। फ्यूचर में मुर्गे के दाम और भी नीचे आने के आसार हैं। मुर्गा व्यापारियों का कहना है कि लोग डरे हुए हैं। बहुत से लोगों ने फिलहाल नानवेज से दूरी बना ली है। उधर, प्रदेशभर में बर्ड फ्लू पर एलर्ट जारी होने के बाद प्रशासन ने पोल्ट्री फार्मो की निगरानी तेज कर दी है।

क्क्0 रुपए में बिक रहा चिकेन

होली के दौरान मुर्गे के रेट बढ़कर क्म्0 रुपए पहुंच गए थे। व्यापारियों को उम्मीद थी कि मार्च-अप्रैल में मार्केट ऐसे ही बनी रहेगी। इस बीच अमेठी में तीन सौ मुर्गियों की मौत के बाद जांच में बर्ड फ्लू सामने आने पर प्रदेश सरकार ने एलर्ट जारी कर दिया। इसका असर रहा कि चिकेन मार्केट में तेजी से गिरावट आई है। क्म्0 रुपए कीमत का मुर्गा वर्तमान में क्ख्0 में बिक रहा है। वहीं बिना कटा हुआ मुर्गा क्क्0 रुपए से गिरकर म्भ् रुपए तक आ गया है।

ब्0 फीसदी कम हो गई मार्केट

बर्ड फ्लू की दहशत के चलते मुर्गे और अंडे, दोनों की डिमांड कम हो गई है। चालीस फीसदी तक मार्केट कम हो जाने से धंधा मंदा होता जा रहा है। मुर्गा व्यापारी अशरफ बताते हैं कि कुछ समय बाद वापस मार्केट में उछाल आ जाएगा। मुर्गा व्यापारी अंकुर कहते हैं कि लेागों में जागरुकता का अभाव है, जिसका असर मार्केट पर पड़ रहा है। इसी तरह अंडा के रेट भी ब्8 रुपए प्रति दर्जन से घटकर तीस रुपए हो गए हैं।

चिकेन तो अब भी खा सकते हैं

एक्सपर्ट का कहना है कि थोड़ी सी सावधानी बरतने के बाद बेफिक्र होकर चिकेन खाया जा सकता है। उनका कहना है कि अगर 70 डिग्री सेग्रे से अधिक तापमान पर आधे घंटे चिकेन को पकाया जाए तो बर्ड फ्लू के वायरस का असर खत्म हो जाता है। और व्यवहारिक तौर पर यह आसान भी है, पानी का बाइलिंग टेम्प्रेचर नॉर्मली क्00 डिग्री सेग्रे होता है।

- हाई एलर्ट जारी होने के बाद पोल्ट्री फॉ‌र्म्स की निगरानी बढ़ा दी गई है। सभी जगह मॉनिटरिंग की जा रही है। अगर कहीं असामान्य तरीके से बड़ी संख्या में मुर्गियों की मौत होती है तो इसकी सूचना हमें जरूर दीजिए। फिलहाल शहर में एक भी केस सामने नहीं आया है। जागरुकता की कमी से लोगों में डर समाया है।

एससी जायसवाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, इलाहाबाद