पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन पर सिटी में हुए कई आयोजन

बीजेपी समेत विभिन्न संस्थाओं ने किए आयोजन

ALLAHABAD: देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्‍‌न अटल बिहारी वाजपेयी के 93वें जन्म दिन के अवसर पर सिटी में भव्य आयोजन हुए। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्या महानगर की ओर से सुभाष चौराहे पर अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन मनाया गया। मोर्चा की ओर से मिष्ठान वितरित किया गया। महानगर मंत्री अमित मालवीय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी युवाओं के प्रेरणाश्रोत है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से चन्द्रशेखर आजाद पार्क में भी पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म दिन मनाया गया। बीजेपी के पूर्व मंडल महामंत्री सत्यजीत सिंह व पूर्व मंडल मंत्री गोपाल मिश्र समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

अटल की कविताएं पढ़ी

पं। देवीदत्त शुक्ल-पंज रमादत्त शुक्ल शोध संस्थान की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जन्मदिन पर जगराम चौराहा पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां पूर्व प्रधानमंत्री की काव्य रचनाओं की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम के आखिर में डॉ। चन्द्रभूषण भार्गव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। शिक्षक संघ की ओर से भी अटल बिहारी का जन्म दिन मनाया गया। शिक्षक संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ। शैलेश कुमार पाण्डेय ने वाजपेयी जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर राम अवतार गुप्ता, इन्द्रदेव पाण्डेय समेत अन्य शिक्षक नेता मौजूद रहे। गंगा विचार मंच, प्रयागराज सेवा समिति की ओर से भी जन्म दिन समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।