नई दिल्ली (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी ने 21 अक्टूबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इसमें कुल 14 उम्मीदवारों के नाम शामिल है। महाराष्ट्र में उम्मीदवारों की लिस्ट में एक प्रमुख नाम नमिता मूंदड़ा हैं, जिन्हें आरक्षित सीट कैज से पार्टी द्वारा मैदान में उतारा जा रहा है।

राकांपा छोड़ भाजपा में शामिल

मुंदड़ा ने हाल ही में शरद पवार के नेतृत्व वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुईं। इससे पहले भाजपा ने मंगलवार को महाराष्ट्र से 125 नामों को जारी किया था। इस लिस्ट में वर्तमान मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस का नाम भी शामिल हैं, जो एक बार फिर नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से लड़ेंगे।

नामांकन का कल अंतिम दिन

कांग्रेस ने भी यहां विधानसभा चुनावों के लिए मंगलवार को ही 52 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट रिलीज की थी। कांग्रेस ने करद साउथ से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को मैदान में उतारा है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का कल अंतिम दिन है। यहां मतदान 21 और परिणाम 24 अक्टूबर को आएगा।