RANCHI (15 May) : शुक्रवार को घोषित होनेवाले लोकसभा चुनाव के नतीजों का इंतजार सभी को है। रांची में भी बीजेपी, कांग्रेस ऑफिस में इसको लेकर गुरुवार को दिनभर गहमा-गहमी रही। एक तरफ जहां एग्जिट पोल से भाजपा में उत्साह दिखा और कॉन्फिडेंस में वहां लड्डू भी बनते दिखे, वहीं कांग्रेस खेमे में बहुत उत्साह नहीं दिखा। हालांकि, कांग्रेस के रणनीतिकार यह दावा करते रहे कि एग्जिट पोल भले ही उनको पीछे दिखा रहा है, लेकिन शुक्रवार को रिजल्ट उनके पक्ष में आएगा। झारखंड में अधिकतर सीट्स यूपीए के खाते में आएंगी। खासकर रांची, लोहरदगा, गोड्डा और हजारीबाग सीट को लेकर कांग्रेस का दावा था कि यहां पर पार्टी जीत रही है।