भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 19 और 20 सितंबर को होंगे दून में

अमित शाह करेंगे 36 घंटे में 21 मैराथन बैठक

- 228 मंडल, 23 सांगठनिक जिले, 19 विभाग, 10 प्रकल्प, सात मोर्चो के अध्यक्ष-महामंत्रियों से करेंगे संवाद

DEHRADUN:

दो दिन के प्रवास पर क्9 सितंबर को दून आ रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। दून में फ्म् घंटे के प्रवास के दौरान शाह ताबड़तोड़ ख्क् बैठकें लेंगे। वह संगठन के जमीन से लेकर प्रांत स्तर के पदाधिकारियों के साथ ही मुख्यमंत्री और मंत्रियों से बैठक करेंगे ही और केंद्र व राज्य सरकार के कामकाज को लेकर प्रबुद्धजनों एवं उद्यमियों से भी फीडबैक लेंगे।

अधिक से अधिक लोगों से करेंगे संवाद

अभी तक तय कार्यक्रम के मुताबिक भाजपा अध्यक्ष अमित शाह क्9 सितंबर की सुबह नौ बजे जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर उतरेंगे और फिर सड़क मार्ग से सुबह क्0 बजे देहरादून पहुंचेंगे। अगले दिन ख्0 सितंबर को रात साढ़े ग्यारह बजे वह नंदादेवी एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक शाह चाहते हैं कि इस प्रवास के दौरान वे अधिक से अधिक लोगों से संवाद करें।

कार्यक्रम की रुपरेखा भेजी दिल्ली

इसे देखते हुए भाजपा का प्रांतीय नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के साढ़े फ्8 घंटे के प्रवास के दौरान उनके कार्यक्रम निर्धारित करने की माथापच्ची में जुटा हुआ था। अब इसे अंतिम रूप दे दिया गया है। इस पर गौर करें तो दो से ढाई घंटे का वक्त शाह के स्वागत और विदाई में निकल जाएगा। शेष फ्म् घंटे के दौरान पार्टी की मंडल इकाइयों से लेकर प्रांतीय पदाधिकारियों, विभाग व प्रकल्प प्रमुखों, विधायकों व सांसदों, विचार परिवार, चुनाव प्रबंधन समिति, मीडिया सेल, मुख्यमंत्री व मंत्रीगणों, पार्टी के कोर गु्रप, प्रबुद्धजनों, उद्योगपतियों के साथ ख्क् बैठकों में भाग लेंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि कार्यक्रम की रूपरेखा दिल्ली भेज दी गई है, जहां से बुधवार अथवा गुरुवार को इसकी अंतिम मंजूरी मिल जाएगी। बता दें कि देश के सभी राज्यों में 9क् दिन के प्रवास कार्यक्रम के आखिरी चरण में क्9 सितंबर को देहरादून पहुंच रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का उत्तराखंड दौरा हर लिहाज से ऐतिहासिक रहेगा। यह पहला मौका है, जब पार्टी के कोई राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्य के एक ही जिले में दो दिन प्रवास करेंगे।

फ्भ्00 कार्यकर्ताओं से होगा संवाद

भाजपा की मंडल, जिला, मोर्चा इकाइयों के साथ ही विभाग व प्रकल्पों के भ्ब्8 पदाधिकारियों समेत फ्भ्00 कार्यकर्ताओं की बैठक में उनसे सीधे संवाद करेंगे। इस बैठक को सर्वे आडिटोरियम में आयोजित करने की योजना है।