उपचार हेतु भर्ती

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी कल यमुना एक्सप्रेस-वे से गुजर रही थीं। वह भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने के बाद वृंदावन गई थीं। जिससे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह रात में वापस दिल्ली लौट रही थीं। इस दौरान उनकी कार को अचानक से एक दूसरे वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वहां हाईवे पर सिलसिलेवार रूप से काफी वाहन एक दूसरे से आपस में टकराते चले गए। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार आगरा के डॉक्टर रमेश की मौत हो गई। जबकि डॉक्टर रमेश के पिता और उनकी बहन बाइक पर पीछे बैठे होने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस व अन्य लोगों ने मौके पर पहुंच कर घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है।

पैर में हल्की चोट

वहीं इस हादसे का शिकार हुई स्मृति ईरानी को ज्यादा चोट नहीं आई। उनके घुटने में हल्की चोटें आई हैं। हालांकि उनके एक्सीडेंट की सूचना पर उनके पास हाल चाल पूछने वाले के फोन आने लगे। वहीं स्मृति ईरानी ने इस हादसे की जानकारी सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर दी है। उनका कहना है कि वह सकुशल हैं। उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई हैं। इसके साथ ही उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाने वालों और उस हादसे में मदद करने वाले लोगों को भी धन्यवाद दिया है। कहा जा रहा है कि इस हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों की लंबी कतार लगी हुई थी। हालांकि थोड़ी देर बाद स्िथतियां सामान्य हो गईं।

inextlive from India News Desk

National News inextlive from India News Desk