नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार की घोषणा यहां की। सर्वसम्मति से द्रौपदी मुर्मु काे अगले राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार के रूप में चुना गया है। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि पहली बार एक आदिवासी महिला काे राष्ट्रपति पद के लिए प्राथमिकता दी गई है। भारतीय संसदीय बोर्ड की बैठक
सर्वसम्मति से तय नहीं हो पाया कोई उम्मीदवार
15 जून को राष्ट्रपति पद के चुनाव के चुनाव की अधिसूचना जारी की गई थी। बीजेपी की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को सभी दलों से बातचीत करके राष्ट्रपति के उम्मीदवार के नाम पर सर्वसम्मति से सहमति से आगे बढ़ने की जिम्मेदारी दी गई थी। हालांकि यूपीए तथा अन्य विपक्ष दलों से बातचीत करने पर सर्वसम्मति नहीं बन पाई।


यशवंत सिन्हा होंगे यूपीए के राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी
बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि वे चाहते थे कि विपक्ष के साथ मिलकर सर्वसम्मति से राष्ट्रपति के लिए नाम तय किया जाए लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। विपक्षी दलों ने यशवंत सिन्हा काे बतौर उम्मीदवार पेश कर दिया। यही वजह थी कि बीजेपी ने एनडीए के सहयोगी दलों के साथ बातचीत करके तकरीबन 20 नामों पर चर्चा की। बातचीत करके ओड़िशा से द्रौपदी मुर्मु के नाम पर सहमति बनी। वे पूर्व के राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तरह शिक्षविद् हैं।
झारखंड की राज्यपाल भी रह चुकी हैं मुर्मु
बीजेपी अध्यक्ष ने बताया कि द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक के तौर पर लंबे समय तक काम किया। बाद में वे काउंसलर तथा वाइज चेयर पर्सन के पद पर ही रहीं। वे विधायक भी रह चुकी हैं। वे ओड़िशा में बतौर मंत्री पद पर कार्य कर चुकी हैं। वे झारखंड राज्य की राज्यपाल के तौर पर काम कर चुकी हैं। उन्हें उत्कृष्ट एमएलए के लिए नीलकंठ सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।

National News inextlive from India News Desk