लखनऊ (एएनआई)। Farmers Tractor Rally देश की राजधानी दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार को किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान भड़की हिंसा के एक दिन बाद, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस स्थिति के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्य रूप से जिम्मेदार है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कि जिस तरह से भाजपा सरकार ने किसानों की लगातार उपेक्षा, अपमानित और दोषी ठहराया है। उसने किसानों के गुस्से को उग्र होने में एक निर्णायक भूमिका निभाई है। अब जो स्थिति बनी है, उसके लिए भाजपा मुख्य रूप से जिम्मेदार है। उसे इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए, कृषि कानूनों को तुरंत रद करना चाहिए।

सैफई में एक ट्रैक्टर रैली परेड में भाग लिया अखिलेश यादव ने

अखिलेश यादव ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई में एक ट्रैक्टर रैली परेड में भाग लिया था, जिसमें दिल्ली की सीमाओं पर नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ एकजुटता दिखाई गई थी। दिल्ली पुलिस ने कहा कि मंगलवार को ट्रैक्टर रैली के दौरान आंदोलनकारी किसानों द्वारा उग्र होने और किए गए हमले में 300 से अधिक पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में दिल्ली के विभिन्न पुलिस थानों में कुल 22 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

National News inextlive from India News Desk