- दून में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत व प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू करेंगे शुरुआत

>DEHRADUN: लोकसभा चुनाव में जबरदस्त बहुमत मिलने के बाद भाजपा गदगद है। देशभर में चलने वाले बीजेपी सदस्यता पर्व अभियान के तहत उत्तराखंड में भी 6 जुलाई से पर्व की शुरुआत होगी। इसका शुभारंभ दून में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत व प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू व कुमाऊं में प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अजय भट्ट और राष्ट्रीय सह सदस्यता प्रमुख दुष्यंत गौतम करेंगे।

पर्व को लेकर भाजपाईयों में उत्साह

स्टेट सदस्यता प्रमुख व विधायक खजान दास के अनुसार 6 जुलाई से सदस्यता पर्व शुरू हो रहा है। इसके तहत 13 स्थानों पर प्रोग्राम निर्धारित किए गए हैं। दून में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश भाजपा प्रभारी श्याम जाजू, प्रदेश सदस्यता प्रमुख खजान दास व प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल मौजूद रहेंगे। जबकि नैनीताल में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, राष्ट्रीय सह प्रमुख सदस्यता अभियान के दुष्यंत गातल, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, प्रदेश सह प्रमुख सदस्यता अभियान के खिलेंद्र चौधरी, उत्तरकाशी में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल शामिल रहेंगे। इसी प्रकार से टिहरी में सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, कैबिनेट दर्जाधारी नरेश बंसल, चमोली में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा। धन सिंह रावत, पौड़ी में दर्जाधारी ज्योति प्रसाद गैरोला, रुद्रप्रयाग में सांसद तीरथ सिंह रावत, हरिद्वार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक व राज्य कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, रुद्रपुर में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, अल्मोड़ा में डा। हरक सिंह रावत, बागेश्वर में केदार जोशी, पिथौरागढ़ में रेखा आर्य व चंपावत में भगत सिंह कोश्यारी व सांसद अजय टम्टा सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे।

हर बूथ पर 100 नए मेंबर्स बनाने का लक्ष्य

खजान दास के अनुसार स्टेट के हर बूथ स्तर पर 100 नए मेंबर्स बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जबकि सक्रिय सदस्य बनने के लिए 50 सामान्य सदस्य बनाने व सदस्यता विस्तारक के रूप में 7 दिन का समय देना जरूरी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी डा। देवेंद्र भसीन ने बताया कि दून जिला व महानगर के संयुक्त सदस्यता अभियान का शुभारंभ डूंगा हाउस में होगा।