DEHRADUN: प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की बैठक बुधवार को दिल्ली में होगी। इसके लिए प्रदेश से भाजपा नेता दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि इस बैठक में भाजपा के केंद्रीय अध्यक्ष अमित शाह आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कई दिशा-निर्देश दे सकते हैं। सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों प्रदेश में मचे सियासी संकट को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश भाजपा नेताओं को फटकार भी लग सकती है। प्रदेश महामंत्री खजान दास के अनुसार बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ होने वाली बैठक में तीन पूर्व सीएम, प्रदेश महामंत्री संगठन, तीन महामंत्री, निवर्तमान प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत भी शाि1मल हैं।

आज भाजपा में शामिल हो सकतें बागी

कई दिनों के कयासों पर आज बादल छंट सकते हैं। कांग्रेस के पूर्व बागी विधायकों के आज बीजेपी में शामिल होने की संभावना हैं। खुद एक बागी पूर्व विधायक ने आईनेक्स्ट को बताया कि बुधवार शाम करीब छह बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में सभी बागी पूर्व विधायक बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। पूर्व विधायक का कहना था कि इसके लिए सारी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। सीटों को लेकर भी पार्टी के साथ सुलह-समझौता हो चुका है। प्रदेश बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में आखिरी मुहर लग जाएगी।