bareilly@inext.co.in
BAREILLY :  विधायक ने अपने ही दो साथी विधायकों पर साजिश रचने का आरोप लगाया है, जिससे भाजपा में खलबली मच गई है। जिलाध्यक्ष रविंद्र राठौर ने कहा है कि अगर यह मामला मीडिया से इतर पार्टी फोरम पर आता है तो एक्शन होगा।

नाम नहीं खोले विधायक ने

भाजपा विधायक पप्पू भरतौल ने साजिश रचने वाले दोनों विधायकों के नाम नहीं खोले हैैं। हां, उनके आरोप से पार्टी में उथल-पुथल मच गई है। अंदरखाने खूब चर्चा हो रही है लेकिन बाहर कोई खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। साजिश रचने वाले दो विधायक कौन हैैं, राजनीतिक गलियारों में चर्चा के दौरान उनके नाम भी लिए जा रहे हैैं। एक विधायक तो पूर्व में पप्पू भरतौल के खास भी रह चुके हैैं। दोनों राजनीतिक महफिल में अकसर साथ देखे जाते थे। एक अन्य विधायक से पप्पू भरतौल का एक गांव में विकास कार्यों को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। बहरहाल इंतजार पप्पू भरतौल के नाम लेने का है। वह विधायकों के नाम लेंगे, तभी पार्टी इस मामले में फैसला लेगी।
BJP MLA की बेटी की शादी के सर्टिफिकेट को पुरोहित ने बताया फर्जी
'मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया। अभी पार्टी के एक कार्यक्रम में मथुरा में हूं। अगर बिथरी चैनपुर विधायक पार्टी फोरम पर आकर कोई बात कहते हैैं तो फिर इसे लेकर निर्णय होगा।'
- रविंद्र सिंह राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष

 

National News inextlive from India News Desk