-केंद्र व राज्य की योजनाओं के लाभार्थियों के घर में दीपक जलाएंगे कार्यकर्ता

VARANASI

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी 100 अभियान का चलाएगी। चार चरणों में होने वाले अभियान की शुरुआत दिवाली के दिन से ही होगी। केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित उन लाभार्थियों के घर भाजपा कार्यकर्ता खुशियों के दीप जलाएंगे। अभियान की कमान खुद सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ संभालेंगे। चार चरणों में होने वाले अभियान में घर-घर दीप जलाना, पदयात्रा, बाइक रैली और बूथ कार्यकर्ताओं का सम्मान शामिल है। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा अपने इस अनूठे अभियान से मतदाताओं के दिल में जहां अपना स्थान पक्का करेगी वहीं 'बूथ कार्यकर्ता सम्मान' के जरिए नाराज कार्यकर्ताओं को भी अपने वश में करने की रणनीति में कामयाबी का झंडा बुलंद करेगी।

साधेंगे करोड़ों वोटर्स को

अभियान के फ‌र्स्ट फेज में सूबे के 1.40 लाख बूथों के लिए 10 से 15 नवंबर तक अभियान चलाया जाएगा। कार्यकर्ता हर बूथ समिति का अभिनंदन करेंगे।

-सेकेंड फेज 17 नवंबर से शुरू होगा। इस फेज में सूबे की 80 विधानसभा में बाइक रैली निकाली जाएगी। प्रदेश भर में सात लाख बाइक के साख रैली निकालेगी

-थर्ड फेज में 10 से 15 दिसंबर को प्रदेश की 403 विधानसभा में पदयात्रा निकाली जाएगी।

-फोर्थ फेज में केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के तीन करोड़ लाभार्थियों के घरों में कार्यकर्ता जाकर 26 जनवरी को कमल का दीपक जलाएंगे।