मोदी ने लाखों कार्यकर्ताओं को गढ़ा-नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी अपनी कर्मभूमि काशी से सदस्यता अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। यह पार्टी के लिए यह सौभाग्य की बात है कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता के हाथों से यह कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी मूल रूप से संगठक हैं। लाखों कार्यकर्ताओं को गढ़ा है। बूथों पर काम किया है। नड्डा ने कहा कि तीन तरीकों से सदस्य बनाए जाएंगे। छह करोड़ नये सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है जो 12 करोड़ पहुंचकर अपने ही रिकार्ड को तोडे़गा। उन्होंने बताया कि हर बूथ पर पांच दंपति अपने संतानों के नाम पर पौधरोपण करेंगे।

नामुमकिन को मुमकिन बना दिया -योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी ने 130 करोड़ जनता के सम्मान को बढ़ाने का कार्य किया है। काशी को वैश्विक मंच पर गौरवशाली बनाया है। आजादी के बाद अपने संस्थापकों के आदर्शो से हटे बिना मोदी ने आम जनमानस का दिल जीता है, नामुमकिन को मुमकिन बना दिया।

एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य-पांडेय

केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि सदस्यता अभियान की शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र से कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश सदस्यता अभियान प्रभारी सुनील बंसल ने यूपी में एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इसे 15 अगस्त तक पूर्ण कर लिया जाएगा।