इलाहाबाद में भाजपा के परिवर्तन यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

कार्यकर्ताओं ने न गुंडाराज, न भ्रष्टाचार, अबकी बार बीजेपी सरकार का नारा लगाया

रथ के साथ प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा के कई दिग्गज एक साथ मंच पर दिखे

ALLAHABAD: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में 'मिशन 265 प्लस' का लक्ष्य हासिल करने के लिए शुरू हुई भाजपा की परिवर्तन यात्रा सोमवार को इलाहाबाद पहुंची। यहां भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ही आम जनता ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। यात्रा के जरिये उत्तर प्रदेश में अपराध, भ्रष्टाचार एवं कुशासन मुक्त सरकार लाने का दावा करते हुए गुंडाराज न भ्रष्टाचार, अबकी बार बीजेपी सरकार का नारा लगाया गया।

जगह-जगह हुआ स्वागत

यमुनापार होते हुए शहर की सीमा में नैनी पहुंची यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। मेवा लाल की बगिया पर पार्षद किरन जायसवाल ने यात्रा का स्वागत किया। डॉ। बीबी अग्रवाल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। डॉ। अग्रवाल के साथ डॉ। एलएस ओझा, भाजपा नेता रामानंद शुक्ला ने परिवर्तन यात्रा में शामिल नेताओं का माल्यार्पण किया। नैनी से यात्रा मेडिकल चौराहा पहुंची। यहां भाजपा नेता राधाकांत ओझा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। सुभाष चौराहे पर भाजपा नेता हर्षवर्धन बाजपेयी, हिंदू हास्टल चौराहे पर मृत्युंजय तिवारी और मनमोहन चौराहे पर शशांक त्रिपाठी के नेतृत्व में परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया गया। यमुनापार से आई यात्रा का महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन यात्रा नहीं बल्कि भाजपा की विजय यात्रा है।

सपा की पोल खोलेगा डिजीटल रथ

भारतीय जनता पार्टी का एजेंडा शहर से लेकर गांव की जनता तक पहुंचाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने हाईटेक सिस्टम और एलईडी टीवी से लैस प्रचार वाहन (करीब 20 डिजीटल रथ) को भाजपा के महानगर कार्यालय पर बने मंच से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके जरिये केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के साथ ही पांच साल से प्रदेश में चल रही सरकार की वास्तविक स्थिति से लोगों को अवगत कराया जाएगा। ये प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण करेंगी।

सपा, बसपा, कांग्रेस से रहें सतर्क

प्रचार रथ को रवाना करते हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने भारत को भ्रष्टाचार, कुशासन, आतंकवाद व शोषण से मुक्त कराने के लिए ही जन्म लिया है। नोटबंदी लूट, भ्रष्टाचार और गरीबों के शोषण को रोकने की दवा है। प्रदेश में सुचिता और ईमानदारी की सरकार भाजपा ही दे सकती है। इसलिए सपा, बसपा और कांग्रेस से सतर्क रहने की जरूरत है। पूर्व मंत्री डॉ। नरेंद्र सिंह गौर, पूर्व विधायक प्रभाशंकर पांडेय, प्रवीण श्रीवास्तव, भोला तिवारी, डॉ। श्याम द्विवेदी, डॉ। प्रेमलता श्रीवास्तव आदि ने सभा को संबोधित किया।

अखिलेश सरकार की विदायी तय

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, अनुप्रिया पटेल, विधायक रीता जोशी, सतीश महाना ने कहा कि उत्तरप्रदेश की जनता एसपी-बीएसपी और कांग्रेस की जुगलबंदी से मुक्ति चाहती है। राज्य में सुशासन चाहती है। विकास चाहती है। शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं ठीक करना चाहती है और यह सब केवल भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही कर सकती है। अखिलेश सरकार की उत्तर प्रदेश से विदायी तय है। यूपी की जनता अब यह मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है।

कमलगट्टे की माला से स्वागत

भाजपा नेता अमर वैश्य मुन्ना भईया व विदुप अग्रहरि के नेतृत्व में सांसद श्यामाचरण गुप्ता के निवास से घोड़े युक्त रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा में भारी संख्या में दो पहिया व चार पहिया वाहन शामिल थे। सुलाकी चौराहे पर पहुंची परिवर्तन रथ यात्रा में शामिल नेताओं का 108 कमलगट्टे की माला पहनाकर व पगड़ी बांध कर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में आनंद अग्रहरि, विशाल अग्रहरि, सुधाकर पांडेय, सूर्यकांत, धीरज गुप्ता, सूरज, सुमित केसरवानी, शारदा अग्रहरि आदि शामिल रहे। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, मुरारी लाल अग्रवाल, शशि वाष्र्णेय, डा। एलएस ओझा, पूर्व आईजी लाल जी शुक्ला, शशांक त्रिपाठी, डा। केपी श्रीवास्तव, राधाकांत ओझा, सुभाष वैश्य, शैल तनया श्रीवास्तव, डा। कमला सिंह मनोज पांडेय, सचिन जायसवाल, रवि केसरवानी, राजेश केसरवानी, प्रमोद जायसवाल आदि मौजूद रहे।