मैदान से आज भरी जाएगी हुंकार

आगरा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद जेपी नड्डा पहली बार गुरुवार को आगरा आ रहे हैं। यहां वह कोठी मीना बाजार मैदान में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के समर्थन में रैली को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी जनसमूह को संबोधित करेंगे।

देररात तक जारी रहीं तैयारियां

बुधवार देररात तक कोठी मीना बाजार मैदान पर रैली की तैयारियां जारीं थीं। प्रशासन के साथ ही पुलिस अधिकारी भी रैली स्थल के निरीक्षण में जुटे थे। सुरक्षा से लेकर हर व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा था।

ब्रज के पांच जिलों से आएगी भीड़

भाजपा आगरा जिला और आसपास के साथ ही ब्रजक्षेत्र के पांच जिलों की 19 विधानसभा क्षेत्र से रैली के लिए भीड़ जुटा रही है। जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह ने बताया कि रैली स्थल पर तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। रैली स्थल पर गुरुवार को एक से सवा लाख तक की भीड़ रहेगी।

बृज क्षेत्र के इन जिलों से आएगी भीड़

आगरा

फीरोजाबाद

एटा

हाथरस

मथुरा