नई दिल्ली (पीटीआई)। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को कोरोना वायरस के लक्षण महसूस हुए। इसके बाद उन्हें तुरंत गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि वह गुरुवार को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए हैं। भाजपा नेता व प्रवक्ता संबित पात्रा समाचार चैनलों पर सबसे अधिक दिखाई देने वाले भाजपा चेहरों में से एक है। वह सोशल मीडिया पर भी बहुत सक्रिय रहते हैं। खास बात तो यह है कि गुरुवार को भी उन्होंने कई ट्वीट किए हैं।

कोरोना वायरस का कहर पूरे देश में बरप रहा

बता दें कि कोरोना वायरस का कहर पूरे देश में बरप रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक रुवार सुबह तक देश में 1,58,333 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। वहीं इसकी वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,531 हो गई। कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 86,110 है, जबकि 67,691 लोग इससे ठीक भी हो गए हैं। इसके अलावा एक मरीज पलायन कर चुका है। वहीं करीब 42.75 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं कुल पुष्टि किए गए मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

National News inextlive from India News Desk