- पंचायत इलेक्शन में पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुई कार्रवाई

>DEHRADUN: प्रदेश भाजपा ने पार्टी के 90 कार्यकर्ताओं को पंचायत इलेक्शन में पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए बाहर का रास्ता दिखाया है। प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी की ओर से जारी सूची में सबसे ज्यादा उधमसिंहनगर डिस्ट्रिक्ट के कार्यकर्ता शामिल हैं। जहां 19 कार्यकर्ताओं निष्कासित किया गया है।

उधमसिंहनगर में 19, दून में 2 पर कार्रवाई

पंचायत इलेक्शन में पार्टी के अधिकृत कैंडिडेट्स के विरुद्ध कार्य करने वाले ऐसे कार्यकर्ताओं पर प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशन पर कार्रवाई की गई है। इनमें मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के अलावा आम कार्यकर्ता शामिल बताए गए हैं। पार्टी की ओर से की गई कार्रवाई में नैनीताल से 9, पिथौरागढ़ से 4, अल्मोड़ा से 12, बागेश्वर से 6, टिहरी से 14, पौड़ी से 4, उत्तरकाशी से 2, देहरादून से 2, चंपावत से 5 और चमोली से 13 कार्यकर्ता शामिल हैं। जिनको पार्टी से निष्कासित किया गया है। देहरादून से निष्कासित होने वालों में जिला योजना समिति के किशन सिंह नेगी व जिला मंत्री रजनीश शर्मा शामिल हैं।