JAMSHEDPUR: टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में एक बार फिर ब्लॉक- क्लोजर किया गया है। 25, 26 व 28 अक्टूबर की बंदी के बाद अब कंपनी 29 अक्टूबर, 31 अक्टूबर से लेकर दो नवंबर तक ब्लॉक-क्लोजर में रहेगी। इस संबंध में गुरुवार को प्लांट हेड ने सर्कुलर जारी किया गया है। इससे पहले 25, 26 व 28 अक्टूबर को कंपनी में ब्लॉक क्लोजर की घोषणा की गई थी। अक्टूबर में 30 को कंपनी में वर्किंग डे रहेगा। जबकि 27 अक्टूबर व तीन नवंबर रविवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस तरह कंपनी 25 अक्टूबर से तीन नवंबर लगातार नौ दिनों तक बंद रहेगी, इस दौरान कंपनी में उत्पादन ठप रहेगा।

मालूम हो कि टाटा मोटर्स प्रबंधन ने अक्टूबर माह में चौथा ब्लॉक-क्लोजर नवंबर के चालू माह में तीन दिन बंद रहेगी। पहली बार इससे एक दिन का ब्लॉक क्लोलर एक अक्टूबर, दूसरी बार पांच, सात व नौ अक्टूबर को एक-एक दिन का ब्लॉक-क्लोजर किया गया था। जबकि तीसरी बार प्रबंधन ने दो दिन का ब्लॉक-क्लोजर 18 एवं 19 अक्टूबर को लिया था। जमशेदपुर प्लांट में चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 31 ब्लॉक-क्लोजर लिए जा चुके हैं। जबकि आगामी 25 अक्टूबर से तीन नवंबर तक के ब्लॉक क्लोजर को जोड़ दिया जाए तो कुल 38 क्लोजर हो जाएगी। प्रबंधन के बीच हुए समझौते के तहत कंपनी प्रबंधन इस वित्तीय वर्ष में कुल 39 दिनों का क्लोजर कर ले सकती है। ब्लॉक क्लोजर के दौरान आधे दिन का पैसा कंपनी देती है और आधे दिन का पैसा कर्मचारियों की छुट्टी से एडजस्ट किया जाता है। अस्थायी कर्मचारियों के साथ-साथ बाई सिक्स कर्मियों को ब्लॉक-क्लोजर के दौरान ड्यूटी से बैठा दिया जाता है।