- बाईपास पर निर्माण कार्य जारी होने से लगी वाहनों की कतार

- घंटों जाम में फंसे रहे वाहन, पुलिस रही गायब

Meerut: बाइपास निर्माण कार्य के चलते बुधवार को हापुड़ रोड पर घंटों भीषण जाम की स्थिति रही। जाम में फंसे वाहनों में सवार यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर, बाइपास मोड़ पर पुलिस चौकी होने के बाद भी पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए कुछ नहीं किया। इससे स्थिति अधिक खराब हो गई और सुबह क्क् से दोपहर तीन बजे तक वाहनों की कतार लगी रही। बाद में काम बंद होने के बाद ही जाम खुल सका।

बिना तैयारी शुरू हुआ काम

बाइपास निर्माण में लगे कर्मियों ने भारी वाहनों को बाइपास पर आने से रोकने के लिए कोई प्रबंधन नहीं किया। इस कारण बड़ी संख्या में बडे़ वाहन बाइपास पर आ गए। उधर, बाइपास पर हापुड़ रोड के निकट काम शुरू किया गया। इससे बाइपास के साथ हापुड़ रोड पर भी वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई। कुछ देर के लिए तो कर्मी वाहनों को निकालते नजर आए, लेकिन गर्मी बढ़ने के साथ कर्मी भी रोड से गायब हो गए।

चौकी से गायब रही पुलिस

हापुड़ रोड पर कई घंटे जाम की स्थिति रही। उधर, बाइपास चौकी के बाहर लगे जाम के दौरान पुलिस कर्मी गायब रहे। जाम में फंसे वाहनों में सवार यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय गर्मी अधिक होने पर यात्री बिलबिला गए। जबकि कई लोग अपने वाहन को वापस गढ़ रोड पर ले गए।