पटना (ब्यूरो)। 28 वर्षीय महिला कांस्टेबल वर्षा पितुंग ताना और 36 वर्षीय कांस्टेबल अमर सुब्बा दोनों की मौत हो गई। एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गए हैं। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। सुब्बा ने महिला बैरक में घुसकर पहले वर्षा को गोली मारी फिर खुद को गोली मार ली। बैरक व आसपास को सील कर दिया गया है। जब सुब्बा बैरक में घुसा तो वहां अन्य महिला पुलिस जवान नहीं थी। कमरे में लगभग सात-आठ महिला जवान रहती हैं।

दार्जिलिंग निवासी दोनों एक दूसरे के काफी करीब थे

घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे की है। दोनों दार्जिलिंग के रहने वाले थे। अमर सुब्बा ऑटोमेटिक हथियार लेकर महिला जवान के बैरक में घुस गया। कुछ बहस हुई और फिर अमर ने वर्षा को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर जब तक अन्य जवानों के पहुंचते ही सुब्बा ने खुद को गोली मार ली। दोनों एक-दूसरे के ऊपर ही गिर पड़े। दोनों की मौके पर मौत हो गई।

patna@inext.co.in

National News inextlive from India News Desk