पूर्वी गोदावरी (आंध्र प्रदेश)(एएनआई)।  आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में रविवार को हुए नाव हादसे में फंसे लोगों को बचान के लिए आ साेमवार को बचाव अभियान फिर शुरू हुआ है।इसमें 2 हेलिकॉप्टरों और 8 नावों लगाया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा दिए गए अपडेट के अनुसार, सोमवार सुबह 5.45 घंटे पर बचाव अभियान शुरू हुआ। डोलेश्वरम बैराज के फाटकों को बंद कर दिया गया है क्योंकि वहां तलाशी अभियान चल रहा है।
अरब सागर में फंसे शिप से 20 लोग निकाले गए
नाव में करीब 61 पर्यटक सवार थे

मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने कल शोक संतप्त परिवारों के लिए 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की और इस घटना की पूरी रिपोर्ट मांगी। क्षेत्र में सभी नौका विहार सेवाओं को फिलहाल रोक दिया गया। बता दें आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में रविवार को एक नाव के पलटने से 11 लोगों की माैत हो गई थीं। इस नाव में करीब 61 पर्यटक सवार थे। इस दाैरान तुरंत बचाव अभियान चलाया। वहीं कुछ लोग तैरकर भी बाहर निकले।

National News inextlive from India News Desk