कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों नई गाड़ी में घूम रही हैं। वैसे इस कार की मालकिन उनकी मां भावना पांडे हैं। सफेद रंग की यह गाड़ी लैंड रोवर की रेंज रोवर स्पोर्ट है। अन्य सेलेब्स की तरह अनन्या की यह कार भी खासी महंगी है। लैंड रोवर के इस मॉडल की कीमत भारत में 1.10 करोड़ रुपए से लेकर 1.96 करोड़ रुपए के बीच है।
अनन्या पांडे ने फिल्म जगत में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। हालांकि फिल्म ज्यादा तो नहीं चली मगर अनन्या की बाॅलीवुड में इंट्री हो गई। इसके बाद अनन्या फिल्म 'पति पत्नी और वो' में नजर आई। इसमें उनके साथ कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर थी। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया।
एक्टर चंकी पांडे की बेटी अनन्या सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर अनन्या के 14 मिलियन फाॅलोवर्स हैं। वह इंस्टा पर कई तस्वीरें और वीडियो भी पोस्ट करती रहती हैं।
अनन्या ने हाल ही में एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की थी। जिसमें वह कान में चश्मा टांगे नजर आ रही थी। वैसे तो यह तस्वीर थोड़ी पुरानी लगती है मगर उनके फैंस को काफी पसंद आई।
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk