कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Bollywood Celebs Wedding 2023: इस साल का शादियों का सीजन खत्म होने को है और हम जब भी इंस्टाग्राम खोलते हैं हमारे किसी न किसी दोस्त या जानने वाले की शादी हो रही होती है। शादी की सीजन आते ही सोशल मीडिया वेडिंग फोटोज से भर जाता है। और ऐसा ही कुछ बॉलीवुड में भी होती है। हर साल कई बड़े स्टार्स धूमधाम से अपनी शादी रचाते हैं। तो आइए फिर जल्दी से देखते हैं कि इस साल किसने किसने शादी रचाई है।

View this post on Instagram

A post shared by inextlive (@inextlive)

रणदीप हुड्डा - लिन लैशराम
हाल ही में सोशल मीडिया एक्टर रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की वेडिंग फोटोज से भर गया था। कपल ने 29 नवंबर को इंफाल में पूरे मणिपुरी रीति रिवाज से शादी रचाई थी। इसके बाद कपल ने मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन भी होस्ट किया, जिसमें कई सेलेब्स शामिल हुए।

Courtesy - Instagram

परिणीति चोपड़ा - राघव चड्ढा
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और पॉलिटिशियन राघव चड्ढा ने भी इसी साल 24 सितंबर को उदयपुर में धूमधाम से शादी रचाई थी। कपल की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी, साथ ही परिणीती ने अपने इंस्टाग्राम पर एक शादी का एक वीडियो भी पोस्ट किया था।

Courtesy - Instagram

कियारा आडवाणी - सिद्धार्थ मल्होत्रा
बॉलीवुड की वर्सटाइल एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी इस साल 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की थी। कपल की शादी की फोटो और वीडियो ने पूरे इंटरनेट पर कब्जा कर लिया था।

Courtesy - Instagram

अथिया शेट्टी - केएल राहुल
क्रिकेटर केएल राहुल ने भी अपनी लॅाग टाइम गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के साथ 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंध गए थे। कपल एक दूसरे को करीब 2 साल से डेट कर रहे थे।

Courtesy - Instagram

स्वरा भास्कर - फहद अहमद
एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और पॉलिटिशियन फहद अहमद ने भी इसी साल शादी रचाई थी। कपल ने 16 फरवरी को अचानक शादी करके अपने फैंस को हैरान कर दिया था।

Courtesy - Instagram

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk